समागम स्थल पर निरंकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ

Font Size

समागम स्थल पर निरंकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ 2दिल्ली 17,नवम्बर :  70वें वार्षिक निरंकारी संत समागम स्थल पर सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज ने एक भव्य निरंकारी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में निरंकारी मिशन के दर्शन, इतिहास, समाज एवं मानवता के प्रति की गई विभिन्न गतिविधियों को संुदर कटआॅउट, दुर्लभ तथा नवीन फोटोग्राफ और विभिन्न कला के माॅडलों द्वारा दर्शाया गया है। आगामी 18, 19 व 20 नवंबर को होने वाले संत समागम में देश व दुनिया से लाखों भक्तों का देश की राजधानी दिल्ली में पहुंचना जारी है। निरंकारी प्रदर्शनी भक्तों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र है।

निरंकारी प्रदर्शनी में संत समागम के संदेश ‘निराकार-सहज जीवन का आधार’ विषय पर ‘सहजता की रुह पर’ एक विशेष अनुभाग बनाया गया है जिसमें मानव के संतुलित और आनंदित जीवन को प्रदर्शित किया गया है।

उद्घाटन से पूर्व, निरंकारी सद्गुरु माता जी ने संत समागम पर पहुंचे विशाल मानव परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि आज मानवता जाति-पाति, भाषा व संस्कृति के भेदभाव से ग्रस्त हो रही है। आम व्यक्ति नकारात्मकता की सोच से ऊपर उठ कर शांति एंव सौहार्द में जीवन व्यतीत करना चाहता है। संत समागम मानव को इस स्थिति से उबरने का हल देने का प्रयास कर रहा है ताकि मानव, एक प्रभु परमात्मा को जान कर, अपने जीवन को खुशहाली व सकून से व्यतीत कर सकें।

इस अवसर पर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की जीवंत शिक्षाओं पर आधारित ‘संपूर्ण हरदेव वाणी’ का विमोचन भी किया गया।

You cannot copy content of this page