भाजपा सरकार में युवाओं को दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान : रहीशा खान 

Font Size

यूनुस अलवी

 
मेवात :  पुन्हाना शहर के पंजाबी बारात घर में विधायक एंव हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहीश खान युथ बिग्रेड की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। युथ बिग्रेड की ओर विधायक रहीश खान का पहले पुन्हाना शहर की गलियों में ढोल नगाडों के साथ स्वागत कराया गया बाद में एक रैली की शकल में पंजाबी बारात घर पहुंच सम्मान समारोह में हजारों लोगों ने भाग लिया। सम्मान समारोह में पुन्हाना से कब्बडी खेल में प्रदेश स्तर पर खेलने वाले डूडौली की कब्बडी टीम के खिलाडी और मेडीकल की प्रवेश परिक्षा पास करने वाले युवाओं को विधायक ने सम्मनित किया।  
 
    कार्यक्रम के दौरान रहीशा खान ने यूथ बिग्रेड की अगुवाई करने वाले अजय कंसल सहित उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया। विधायक ने कहा कि प्रमुखता के आधार पर शहर का चहुमुखी विकास कराया जाएगा। सभी 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर उनका मान-सम्मान किया जाएगा। भाजपा सरकार में पुन्हाना विधानसभा का विकास बडी तेजी से हो रहा है। विकास को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुन्हाना रैली में जो करोडो की घोषनाएं की थी। उनमे से करीब 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं जबकि अन्य योजनाओं को तेज गति से कार्य चल रहा है। भाजपा सरकार ने पुन्हाना की वर्षों पुरानी पुन्हाना को उपमंडल, गल्र्स कालेज, बाईपास व पिनगवां को खंड का दर्जा देने की मांग को पूरी कर दिया गया है। इससे पहले की सरकारों ने वोट के लिए  झूठ की राजनीति की थी। जबकि भाजपा सरकार विकास की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने युवाओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा राज में उन्हें किसी क्षेत्र में किसी से पिछे नहीं रहने दिया जाएगा। सभी क्षेत्रों में आगे लाकर उन्हें समान मान-सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए उनके द्वारा खेलों को बढ़ावा देते हुए कोच की नियुक्तियों से लेकर खेल समान मुहैया कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा, ताकि युवा वर्ग को खेलों में अवसर मिल सके। इस अवसर पर यूथ बिग्रेड के अजय कंसल, पूर्व चेयरमैन समसुद्ीन, व्यापार मंडल के प्रधान मंगतराम, धर्मबीर अग्रवाल, हाजर खां सरपंच, तुलसी राम, महेश सर्राफ, डाक्टर विनोद, धर्मबीर अग्रवाल, हिमांशु सिंगला, विकास अग्रवाल, प्रभाती सैनी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। 

You cannot copy content of this page