नायब सिंह व राव नरबीर ने बांटे 252 श्रमिक खिलाड़ियों को पुरस्कार

Font Size

मुख्यमंत्री श्रम पुरस्कार तथा राज्य श्रमिक खेल प्रतियोगिता

302 मेडल व 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित

नायब सिंह व राव नरबीर ने बांटे 252 श्रमिक खिलाड़ियों को पुरस्कार 2गुरुग्राम, 11 नवम्बर। गुरुग्राम के मानेसर में आज मुख्यमंत्री श्रम पुरस्कार तथा राज्य श्रमिक खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित थे। 
 
गत् माह 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा दिवस को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया गया था जिसके तहत सोनीपत में श्रमिकों के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उसी कड़ी में आज विजेता श्रमिकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आज समारोह में 252 श्रमिक खिलाड़ी उपस्थित थे, जिन्हें 302 मेडल व करीब 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। इसके अलावा, समारोह में पिछली सरकारों के कार्यकाल में वर्ष-2010-12 के दौरान खेलो में  विजेता रहे 79 श्रमिकों को भी आज करीब 15.80 लाख रुपये के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ये सभी पुरस्कार मुख्यमंत्री श्रम पुरस्कार योजना के तहत इंडस्ट्री एंड कमर्शियल श्रमिकों को दिए गए ।
 
इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भाजपा सरकार ने ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर खेल परिषद का गठन किया। मुख्यमंत्री की सोच है कि श्रमिक खेलों में रूचि लें और अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन करें। खेलों को बढ़ावा देने के लिए नौकरियों में भी अलग से रिजर्वेशन का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आज जहां पहले की सरकारों मे श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने में महीनों लग जाते थे , आज उनके खातों मे सीधे राशि ट्रांसफर की जा रही है। आज हरियाणा प्रदेश के श्रमिक महसूस कर रहे है कि भाजपा सरकार उनके हितों का ध्यान रख रही है। नायब सिंह व राव नरबीर ने बांटे 252 श्रमिक खिलाड़ियों को पुरस्कार 3
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत पिछली सरकारों द्वारा श्रमिकों की बेटियों की शादी पर 21 हज़ार रूपये की राशि दी जाती थी जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 51000 रूपये कर दिया है। इसी प्रकार , श्रमिकों के बेटों की शादी हाने पर पिछली सरकारों में 11000 रूपये की राशि उन्हें दी जाती थी जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 21000 रूपये कर दिया है। इतना ही नही, भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों को आईआईटी, एम्स व अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए पूरा खर्च दिया जा रहा है। ऐसे बच्चों का पूरा डॉटा तैयार किया जा रहा है ताकि उन्हें समय पर सहायता मिल सके। सरकार द्वारा 12 वीं कक्षा तक पढऩे वाले बच्चों को 3 हजार रूपये से लेकर 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिसके तहत विद्यार्थियों को गत वर्ष 9.56 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की है। उन्होंने कहा कि किसी दुर्घटना से अपंग होने पर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड़ द्वारा अपंगता के आधार पर पिछली सरकारों के कार्यकाल में 1 से 2 लाख रूपये की सहायता दी जाती थी, जिसेे बढ़ाकर भाजपा सरकार ने ने 1.5 से 3 लाख रूपये कर दिया है। दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
 
 
भाजपा सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की प्राकृतिक मृत्यु होने पर भी दी जानी वाली सहायता राशि को भी बढ़ाकर 1 लाख से 2 लाख रुपये किया गया है तथा श्रमिकों की निशक्ता पैंशन 300 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति मास की गई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की पंजीकृत महिला श्रमिकों को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए लगभग 60 हजार पंजीकृत महिलाओं को सिलाई मशीन बांटने का निर्णय लिया है, ताकि वे अतिरिक्त समय में ओर ज्यादा कमाई कर सके। ऐसे श्रमिकों का न्यूनतमएक वर्ष से नियमित पंजीकरण होना आवश्यक है। श्रमिकों और औद्योगिक वर्कर्स की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार अनेक कदम उठा रही है। ऐसे लोगों के लिए मोबाईल टॉयलेट एवं सरकारी भोजनालय सहित अनेक पहल की जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे भोजनालय बनाने का प्रस्ताव है, जिसे सोनीपत में शुरू किया जा चुका है। इन भोजनालयों के शुरू होने से श्रमिक मात्र 10 रूपये में पेटभर खाना खा सकेंगे।
 
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में मात्र 19 हज़ार श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जबकि भाजपा सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में 1 लाख 40 हज़ार श्रमिकों को 250 करोड़ रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों मे ट्रांसफर की है। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 63 लाभार्थियों के खाते में कन्यादान की लगभग 32 लाख रूपये की राशि दो-तीन दिन में डाल दी जाएगी। इसके अलावा, श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को साईकिल देने, मातृत्व लाभ योजना , दुर्घटना हेतु वित्तीय सहायता, श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृति योजना, श्रमिकों का चश्मा बनवाने, मंद बुद्धि बच्चों के लिए सहायता राशि सहित बहुत सी ऐसी योजनाएं है जिनका लाभ श्रमिकों को दिया जा रहा है। 
 
समारोह में हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ङ्क्षसह ने कहा कि भाजपा सरकार अंतोदय की अवधारणा पर काम करने में विश्वास रखती है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विभागीय योजनाओं की जानकारी मिले और वह इन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि खेल किसी भी आयु वर्ग में खेला जाए यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए लाभकारी है क्योंकि यह हमे एकता व अनुशासन में रहना सिखाता है। खेल जाति , बिरादरी , धर्म, जात-पात और सभी प्रकार के भेदभाव की भावना से ऊपर उठकर खेला जाता है। खेल हमारी कार्यक्षमता में भी वृद्धि करते हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आज डिजीटल के साथ साथ फिजीकल फिट का भी जमाना है इसलिए यह जरूरी है कि हम सभी स्वास्थ्य लाभ के लिए खेल अवश्य खेलें। उन्होंने विजेता श्रमिकों को बधाई देते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। 
समारोह की अध्यक्षता हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रमेश बल्हारा ने की। इसके साथ ही हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा ने भी समारोह में अपने विचार रखे। समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान सहित श्रम विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 

You cannot copy content of this page