रेलवे की पहली स्वर्ण ट्रेन (गोल्ड स्टैंडर्ड) से पर्दा हटा

Font Size

नई दिल्ली ( 6 नवंबर ): रेलवे की आज पहली स्वर्ण ट्रेन (गोल्ड स्टैंडर्ड) से पर्दा हटाने वाला है। रेल मंत्रालय आज इसे पब्लिक के लिए हरी झंडी दिखाएगा। रेल मंत्रालय के प्रीमियम ट्रेनों को रेनोवेट करने के लिए शुरू किया गया स्वर्ण प्रोजेक्ट के तहत यह पहली ट्रेन होगी। ट्रेन नई दिल्ली से काठगोदाम के बीच चलाई जाएगी। रेलवे की यह स्वर्ण ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस कैटेगरी की है। 

ट्रेनों में कैटरिंग के लिए ट्रोली सर्विस, यूनिफॉर्म में विनम्र स्टाफ और यात्रा के दौरान मनोरंजन इत्यादि देने के लिए हर ट्रेन पर सरकार 50 लाख रुपए खर्च कर रही है। रेल यात्रा को मनोरंजक और आरामदायक बनाने के लिए पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल के दौरान रेलवे ने 30 प्रीमियर ट्रेनों का हुलिया बदलने के लिए 25 करोड़ का यह प्रॉजेक्ट शुरू किया था। इस प्रॉजेक्ट में 15 राजधानी और 15 शताब्दी ट्रेनें शामिल हैं। 

इस प्रोजेक्ट में ट्रेनों में आरपीएफ जवानों की पर्याप्त तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है। प्रोजेक्ट के तहत कोच के अंदरूनी हिस्से को आकर्षक बनाने, शौचालय व्यवस्था में सुधार और कोचों की सफाई पर भी काफी ध्यान दिया गया है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page