Font Size

श्री सैन ने सरकार से मांग की कि सरकार अति पिछड़े वर्ग को कर्पूरी फार्मूले के मुताबिक पंचायत राज और निकायों में 15 दिन में कोटा दे दे वरना यह चिगांरी राजस्थान, गुजरात से होती हुई पूरे भारतवर्ष में फैल जाएगी। मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप ने रामकिशन सैन को जननायक कर्पूरी ठाकुर का मानस पुत्र बताया। रामकिशन सैन के रूप में कर्पूरी ठाकुर जी ने छाया बनकर अवतार लिया है। मिशन चलो गांव की ओर के तहत छोटी-छोटी जातियों को जमात बनाने का जो काम किया है, उससे समाज को ताकत मिल रही है। श्री सैन ने यह भी कहा कि मोर्चा हरियाणा के सभी 23 जिलों मंे कर्मचारियांे और अधिकारियों के सहयोग से शिक्षा एकेडमी बनाएगा जिसकी शुरूआत 17 फरवरी को भिवानी और सोनीपत से की जाएगी।
श्री सैन ने पूरे हरियाणा से आए सभी नेताओं व पिछड़े वर्ग के लोगांे का धन्यवाद करते हुए गोहाना की धरती को नमन किया। इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जज जय सिंह जांगड़ा और विशिष्ठ अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय मोर्चा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमति सुनीता जगताप मौजूद रही। रैली की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक रामदिया प्रजापति ने की। अन्य सम्बोधित करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र खटकड़, लीलाराम प्रजापति, राजबीर कश्यप, शेर सिंह बेडवाल, रैली प्रभारी व जिलाध्यक्ष सोनीपत फौजी महाबीर कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण लाल पांचाल, कर्नल दयाराम बघेल, किशोर पांचाल, सन्तोष कश्यप, डी. आर. रोहिल्ला, प्रदेश महिला उपाध्यक्षा श्रीमित कृष्णा भाटी और पूरे हरियाणा के पिछड़े वर्ग के अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।