मेवात के एफएसओ की विजीलैंस जांच कराई जाऐगी: मोहन सिंह

Font Size

यूनुस अलवी

 
मेवात : मेवात में स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी (एफएसओ) की विजीलैंस जांच कराई जाऐगी। इनकी लापरवाही के बारे में पहले भी कई शिकायतें मिलती रही है और शुक्रवार को भी काफी लोगों ने उन्हें शिकायत की है। यह जानकारी भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मोहन सिंह अहलूवालिया ने शनिवार को पिगनवां में पत्रकारों से बातचीत करते हुऐ दी।
 
   भारतीय जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य मोहन सिंह अहलुवालिया ने बताया कि शुक्रवार को पुन्हाना दौरे के दौरान सेंकडो लोगों ने मेवात के स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी पर मिलावट खोरो से मिलीभक्त का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पुन्हाना में डाले गऐ छापे में भी भेदभव अपनाया गया है। लोगों ने इस गौरख धंधे में अधिकारी के शामिल होने की वजह से मेवात में बढ़ रहे मिलावट के धंधे पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों ने शिकायत में कहा कि जो अधिकारी मेवात में इस मिलावट पर बिल्कुल भी रोक नही लगा पा रहा है ,ऐसे अधिकारी के खिलाफ जांच कराई जाऐ और उनको दूसरी जगह तबादला किया जाऐ। 
  मोहन सिंह अहलुवालिया ने कहा कि जो अधिकारी मिलावट खोरों के साथ मिल कर प्रशाद ग्रहण कर मिलावट खोरी को बढ़ावा दे रहा है ,उसकी प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर बिजिलेंस जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह तो देश भर में मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं और उसके अपने ही इलाके में मिलावट खोरों का एक अधिकारी साथ दे तो उसे किसी भी कीमत पर बरदास्त नहीं किया जा सकता है।
  उन्होने कहा पहली बार दीपावली से पहले ही बड़े स्तर पर प्रदेश भर में इन मिलावट खोरों के सैम्पल लेकर कार्यवाही की गई है। कुछ अधिकारी इन सैम्पलों को पास करवाने का भी ठैका ले रहे हैं ऐसी शिकायते उनके पास आई हैं । अगर एैसा मामला किसी अधिकारी का है तो वो इसकी भी जांच कराऐंगे और उसके खिलाफ कड़ी कानुनी कार्यवाही कराई जाएगी। मोहन सिंह अहलुवालिया ने बताया कि मिलावट के खिलाफ उनका अभियान हमेशा से रहा है और आगे भी जारी रहेगा ,मिलावट के दुध से ना केवल मनुष्य के शरीर पर पड़ता है ,बल्कि ये एक प्रकार की धीरा जहर है जो मनुष्य के सीधा दिल पर वार करता है। अगर मेवात में किसी भी अधिकारी का मिलावट खोरों के साथ कोई मिलाप मिला तो वो उसकी पूरी-पूरी जांच कराऐंगे। 

You cannot copy content of this page