Font Size
आप पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लडेगी
यूनुस अलवी
मेवात : आम आदमी पाटी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद शनिवार को मेवात के कस्बा पुन्हाना पहुंचे। इस मौके पर उनका पगडी बांधकर और फूलमालाओं से स्वगात किया। पुन्हाना में कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावों की तैयारी में जुट जाने के आदेश और टिप्स दिये।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुऐ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि उनकी पार्टी हरियाणा के काम काज को लेकर एक फिल्म बनाने जा रही है। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है इस फिल्म में हरियाणा के मुख्मंत्री मनोहर लाल खटटर को एक विलेन के तौर पर दिखाया गया है। इस फिल्म के जरिये हरियाणा की बदहाली और पिछले तीन साल से जनता की पेरशानी को दर्शाया गया है। इस फिल्म को गांव-गांव में भी दिखाया जाऐगा। वहीं उन्होने कहा कि इस बार आप पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लडेगी और जीत भी दर्ज करेगी।
इससे पहले उन्होने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि जनता के बीच जाकर भाजपा की नाकामी और इनेलो और कांग्रेस की भाजपा से दोस्ती की पोल खोलने का काम करें। आम जनता के हितों में लिऐ दिल्ली में काम कर रही आम आदमी पार्टी सरकार की नितियों और कार्यो को जनता तक पहुचाने का काम करें। उन्होने कहा कि देश में आम आदमी पार्टी की दिल्ली की एक मात्र सरकार है जो लोगों का पूरा इलाज मुफ्त में करती है। सरकारी स्कूलों का रजल्ट प्राईवेट स्कूलों से बेहतर है। दिल्ली सरकार बुढापा पैंशन देश मे ंसबसे ज्यादा ढाई हजार रूपये दे रही है।
उन्होने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार को भाजपा चलने नहीं दे रही है बल्कि हर काम में अडंगा अडाने का काम कर रही है। हरियाणा में कोई काम बिना रिश्वत के नहीं हो रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। भाजपा सरकार ने चुनावों में जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नही किया है। देश में केवल 15-20 घरानों की राजनीति चलती है। इसे आम आदमी पार्टी खत्म करेगी और सियायत में दादा इलाई नहीं बल्कि आम आदमी की राजनीति में भागीदारी दिलाने का काम केवल आम आदमी पार्टी की करेगी।
इस मौके पर आप के जिला अध्यक्ष अनीस अहमद, गुडगांव लोक सभा प्रभारी मनजीत जैलदार, शमशुदीन बिछौर, शहजाद भादस, शाहिद नूंह,शुऐब आलम प्रदेश प्रवक्ता, सानिया बिछौर आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
