भाजपा महिला विरोधी : राहुल गाँधी

Font Size

गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मोदी पर कसा तंज 

वडोदरा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरे के दूसरे दिन वडोदरा में विद्यार्थियों से मिले। इस कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला . गांधी ने भाजपा को महिला विरोधी बताया।  उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के बहाने भी मोदी सरकार पर जम कर तंज कसा।

कांग्रेस नेता ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि इनकी सोच है  महिला चुप रहे, कुछ ना बोले तो ठीक है। लेकिन जैसे ही महिलाओं का मुंह खुले तो उसको चुप कराओ। राहुल गांधी ने सवाल किया कि भाजपा का मुख्य संगठन आरएसएस है लेकिन इसमें कितनी महिलाएं हैं। साथ ही छात्रों से पूछा कि क्या कभी शाखा में महिलाओं को देखा है शॉर्ट्स में। 

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। गाँधी ने कहा कि पीएम मोदी मेड इन चाइना सेल्फी लेते हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आप सेल्फि का मजा ले रहे हैं, लेकिन इस फोन ने चीनी युवाओं को रोजगार दिया है । उन्होंने तर्क दिया कि यह मेड इन चाइना है क्योंकि मोदी का फोकस जॉब्स पर नहीं है।

You cannot copy content of this page