सोशल मीडिया पर विवादित टिपण्णी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Font Size

: पैगम्बर के खिलाफ विवादित टिपण्णी करने वाले रूपेश शर्मा, कृष्ण कंसल हुए अरेस्ट

: हिंदु देवी देवताओं के खिलाफ पोस्ट डालने वाला सद्दीक भी गिरफ्तार

: रूपेश के भाजपा युवा मोर्चा से जुडा होने की वजह से मामला राजनीतिक बना

: एसपी के कठोर रवैये के चलते तीनों आरोपियों को किया गया हाजिर

: रविवार सुबह 6 बजे अदालत में पेश किया और तीनों जमानत पर रिहा

: किसी भी आरोपी से कुछ भी बरामद नहीं किया

यूनुस अलवी

 
मेवात: पैगंबर मुहम्मद साहब और हिंदु-देवी देवताओं के खिलाफ टिपणी करने वाले तीन युवकों को मेवात पुलिस ने भारी दवाब के चलते गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिंल कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को पुन्हाना में हजारों लोगों द्वारा किऐ गऐ जबरजस्त विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस विभाग के हाथ-पांव फूल गए थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ने गांव बिछौर को एक छांवनी में तबदील कर दिया था। पैगम्बर के खिलाफ विवादित टिपणी करने वाले रूपेश शर्मा, कृष्ण कंसल को भाजपा ज़िला अध्यक्ष सुरेन्द्र आर्य, बीजेपी नेता नरेंद्र पटेल, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष वीरपाल और सोमदत्त शर्मा ने खुद पैश किया। रूपेश शर्मा को रात 12 बजे और कृष्ण कंसल को रात 4 बजे पुलिस के समझ पैश किया गया। वहीं हिंदु देवी देवताओं का गलत टिपणी करने वाले सद्दीक बिछौर को समाजसेवी ऐडवोकेट और मेवात विकास सभा के उपाध्यक्ष ऐडवोकेट अबदुल रशीद, इकबाल जैलदार, अय्यूब एडवोकेट, रफीक अहमद ने पुलिस के समक्ष पैश किया। वहीं मेवात पुलिस टीम ने यादराम बिश्नोई डीएसपी फिरोजपुर झिरका की अगुवाई में तीनों आरोपियों के कागजात तैयार करके रविवार सुबह करीब 6 बजे  आरोपियों को फिरोजपुर झिरका अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने तीनों को जमानत पर छोड दिया।
 
   प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तरफ भाजपा नेता रूपेश शर्मा और कृष्ण कंसल को बचाने का प्रयास कर रहे थे जबकि मेवात पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन जितना जल्द हो सके आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलटाने पर जोर दे रही थी। एसपी नाजनीन भसीन ने शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल और समाजसेवी रमजान चौधरी को अपने कार्यालय पर बुलाया। जहां दोनो से आग्रह किया किया अपने-अपने आरोपियों को तुरंत पुलिस के सामने सरेंडर कराओ। रमजान चौधरी ने कहा कि पुलिस भी एसपी साहिबा कहेंगी वह एक घंटे के अंदर आरोपी सद्दीक को पैश कर देगा वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल आरोपियों के परिजनों से बात कर उन्हें हाजिर करने की बात कर रहे थे। एसपी के सख्त तेवर दिखाते हुऐ कहा कि अगर पैश नहीं करोगें तो वे खुद आरोपियों को ढूंड निकालेगी। आखिकार दोनो पक्षों ने अपने-अपने आरोपियों को सरेंडर करा दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जल्बाजी में ना तो रिमांड पर मांगा और ना ही उनके कब्जे से सोशल मीडिया पर इस्तेमाल किए गऐ मोबाईल फोन को रिकर्व किया।
 डीएसपी यादराम बिश्रोई ने बताया कि आरोपी रूपेश शर्मा, कृष्ण कंसल और सद्दीक पठान को गिरफ्तार कर उन्हें अदालत में पैश कर दिया जहां अदालत ने तीनों आरोपियों को जमानद पर छोड दिया है।

You cannot copy content of this page