Font Size
: घायल वकील दिल्ली के ट्रोमां सेंटर में जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है
: 13 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज, जांच शुरू
यूनुस अलवी

गांव अकबरपुर निवासी रिजवान पुत्र हाजरखां की बृहस्पतिवार को शादी थी। रिजवान के माता-पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी। शादी की खुशियों को दौगुणा करने के लिए रिजवान ने शादी में मनोरंजन के लिए तीन-चार महिला डांसरों को बुलवाया था। महिलाओं का नांच-गाना और डांस देखने के लिए दूर-दूर के गावों तक के युवा आऐ हुऐ थे। रिजवान के घर के ही नजदीक रात के समय नांचगाना चल रहा था। महिला डांसर नांच रही थी, युवक महिलाओं पर सौ, दौ सौ और पांच सौ के नोंट वार-वार कर उनको दे रहे थे और अपने-अपने गाने की फरमाईश करा रहे थे। रात के करीब दो बजे अचानक फारिंग हुई, एक गोली वकील पुत्र आसू निवासी जैवंत के सीने में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फाईरिंग की आवाज सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
गांव अकबरपुर निवासी कासम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गांव में रिजवान की शादी में नांच-गाना हो रहा था। गांव जैवंत निवासी उसका साला वकील भी गांव में ही आया हुआ था। नांच-गाना देखने के लिए उसका साला वकील भी गया हुआ था। वकील को गोली लगने से दस-पंद्रह मिनिट पहले गांव के साहिल से झगडा हो गया था। कुछ देर बाद ही साहिल करीब 13 लोगों को बुला लाया जिनके हाथों में हथियार थे। अकबर ने आते ही वकील को जांन से मारने के लिए गोली चला दी।
वहीं पिनगवां थाना प्रभारी नवीन कुमार का कहना है कि अभी घायल वकील ब्यान देने के काबिल नहीं है, उसकी हालत गंभीर है। उन्होने बताया कि घायल के साला कासम की शिकायत पर अकबर, साहिल सहित करीब 13 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नांच-गाना ना लाने का दादा ने बहुत समझाया
गांव अकबरपुर निवासी रिजवान की बृहस्पतिवार को शादी थी। उसके मां-और बाप की काफी समय पहले मौत हो गई थी। रिजवान और उसके जीजा ने शादी को धूमधाम से करने का मन बनाया और शादी में मनोरंजन के लिए तीन-चार महिला डांसरों को बुलाया गया। महिलाओं के नांच गाने में लाने पर उसके दादा अंधु को काफी ऐजराज था लेकिन रिजवान और उसके साले ने उस बुजुर्ग की एक नहीं सुनी। लोगों का कहना है कि अगर रिजवान अपने दादा की बात मान लेता तो ये हादसा नहीं होता।
