मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड मचने से 21 लोगों की मौत

Font Size

करीब 30 लोगों के घायल होने की खबर

मुंबई। मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर बडा हादसा हो गया है। एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड मचने से करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 21 लोगों की मौत होने की भी खबर है। हादसे के बाद से फुटओवर ब्रिज को बंद कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10.30 बजे यहां तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश की वजह से फुटऑवर ब्रिज पर भारी भीड थी। इस बीच भीड में से एक व्यक्ति का पैर फिसल गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तभी ब्रिज गिरने की अफवाह फैल गई। ब्रिज गिरने की अफवाह फैलने से यहां भगदड मच गई। इस भगदड में 21 लोगों की मौत की खबर है।  वहीं करीब 30 लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर रेलवे के कर्मचारी पहुंच गए हैं।

केईएम अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर
022- 24107000

 

You cannot copy content of this page