हरियाणा की राजनीति  को बदलेगी “आप” : सूर्य देव यादव

Font Size

“आप” देगी हरियाणा में राजनीतिक  विकल्प : सूर्य देव यादव

 
गुरुग्राम : आप गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सूर्य देव यादव ने बताया कि आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस अब हरियाणा पर रहेगा –इसको ध्यान में रखकर ही अरविन्द केजरीवाल ने मंत्री गोपालराय को हरियाणा का प्रभारी बनाया है। सूर्य देव ने बताया कि स्वागत है गोपालराय जी का। वे अन्ना आन्दोलन से जुड़े छात्र नेता रहे है। हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया है , अन्ना आदोलन की कोर कमेटी में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद व मन्त्री गोपालराय ने मिलकर काम किया है। बवाना उपचुनाव जिताने में गोपालराय ने अहम भूमिका निभाई है और अब पूरे हरियाणा में संगठन खड़ा किया जायेगा जिसमें राज्य कार्यकारिणी, लोकसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, 90 विधानसभा अध्यक्ष और 90 विधानसभा संगठन मंत्री बनाये जायेंगे। हरियाणा के 16 हजार बूथों पर बूथवीर बनाये जायेंगे। संगठन बनाने का कार्य 1 नवम्बर तक पूरा कर लिया जायेगा – महिला विंग, युवा विंग, किसान विंग, एक्स सर्विसमेन विंग, व्यापार विंग बनायी जाएँगी।

You cannot copy content of this page