दैनिक भास्कर के पत्रकार की शिकायत पर दो डेरा प्रेमियों के खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज

Font Size

चंडीगढ़, 27 अगस्त:  हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधु ने कहा कि दैनिक भास्कर समाचार पत्र के पत्रकार संजीव महाजन द्वारा दी गई शिकायत पर पंचकूला में एफआईआर दर्ज कर ली गई और एफआईआर नम्बर 345 है। उन्होंने बताया कि यह एफआईआर आईपीसी की धारा 120 बी, 121, 145, 150, 151, 152 और 153 के तहत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के डेरा प्रेमी आदित्य इन्सा और धीमान इन्सा तथा अन्य के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

यह जानकारी आज यहां पंचकूला में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि संजीव महाजन को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है और इस मामले की जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि सिरसा में आज जो न्यूज-18 समाचार चैनल के कर्मचारियों के साथ जो घटना घटित हुई थी उसका मामला दर्ज कर लिया गया है और गाड़ी को बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने प्रेसबंधुओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे संवेदनशील स्थानों और कफ्र्यू वाले स्थानों पर प्रेस कवरेज के लिए एतियात बरतें। उन्होंन कहा कि रोहतक में प्रेस कवरेज के लिए एक स्थान निश्चित किया गया है और पत्रकार वहीं से प्रेस कवरेज करें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page