पुलिस मुख्यालय, सेक्टर- 6 पंचकूला में दंगा नियंत्रण केंद्र स्थापित

Font Size
चंडीगढ़, 24 अगस्त :  हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय, सेक्टर- 6 पंचकूला में राज्य स्तरीय दंगा नियंत्रण केंद्र स्थापित किया है। पुलिस अधीक्षक (दूरसंचार) विनोद कुमार ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जनता की सहायता के लिए यह दंगा नियंत्रण केंद्र लगातार 24 घंटे कार्य कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि अगर किसी भी नागरिक को कानून व्यवस्था व किसी प्रकार के दंगे से संबंधित कोई भी सूचना देनी हो या पुलिस सहायता की आवश्यकता हो तो वे इस दंगा नियंत्रण केंद्र में दूरभाष नंबर 0172-2587905 और फैक्स नंबर 0172-2587906 पर सूचित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, दूरभाष नंबर- 0172-2587901 से लेकर 904 तक किसी भी नंबर या 100 नंबर डायल करके भी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार दी गई सूचना को गुप्त रखा जाएगा।

You cannot copy content of this page