हरियाणा से पहले दिन 673 हज यात्री रवाना : मोहम्मद हबीब सदस्य हज कमेटी हरियाणा 

Font Size

: प्रदेश से 1360 हज यात्रा पर जाएंगे 

यूनुस अलवी

मेवात :   हरियाणा हज कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं भाजपा नेता मोहम्मद हबीब हवन नगर ने बताया कि इस वर्ष हज यात्रा पर हाजियों का पहला जत्था रविवार को शुरू हो गया। पहले दिन 3 हवाई जहाजों में 673 हाजी हज यात्रा के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि सोमवार को 5 फ्लाइट जाएंगी जबकि 8 अगस्त को आखिरी एक फ्लाइट हरियाणा की ओर से जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबहे 8.30, दोपहर 12.30 ओर शाम 5.05 बजे फ्लाइट रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि इस बार हाजियों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। उनके खाने, पीने, रहने का ओर आने-जाने का यानी हर चीज का ध्यान रखा गया है । उन्होंने बताया कि इस बार केंद्रीय हज कमेटी की ओर से हरियाणा को 1343 हाजियों का कोटा मिला था जबकि मात्र 17 हाजी वेटिंग लिस्ट में से लिए गए हैं । इस बार हरियाणा प्रदेश से कुल 1360 हाजी हज यात्रा पर जाएंगे, उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को हज कर हाजी वापस हिंदुस्तान आने का सिलसिला शुरु होगा।
 
 

You cannot copy content of this page