फतेहाबाद से बनी पहली महिला पॉयलट प्रियंका को सीएम् ने दी बधाई

Font Size

चंडीगढ़, 11 जुलाई :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद जिले के ग्रामीण आँचल से बनी पहली महिला पॉयलट प्रियंका को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रियंका को बधाई देते देते हुए कि जिला फतेहाबाद के गांव सूलीखेड़ा के किसान सूरजमल की बेटी प्रियंका ने वर्ष 2007 में 10 जमा 2 की परीक्षा उत्तीर्ण की और इन्डियन एविएशन बोर्ड के एग्जाम में देहली फलाईंग क्लब से अपने सपने को साकार करने की शुरूआत की।

उन्होंने डब्ल्यूसीसी एक्सेल एयर एविएशन फलाईंग स्कूल, फिलिपिन्स से अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। फिलिपिन्स से अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रियंका ने सात चरणों की कठिन परीक्षा, प्रेक्टिकल व साक्षात्कार को बखूबी उत्तीर्ण करते हुए एक नीजि एअरलाइंस में बतौर पायलट नियुक्ति हासिल की है।

उनकी इस नियुक्ति पर उनके परिवार के सदस्यों व पूरे गांव में खुशी का माहौल है। प्रियंका के पति सुर्य प्रताप सिंह चहल बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में डिप्टी कमांडेंट के पद पर हैं।

प्रियंका की इस उपलब्धि पर फतेहाबाद के उपायुक्त डा. जे के आभीर ने भी अपनी शुभकामनाएं उन्हें दी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका अपने गांव के साथ—साथ उन सभी लड़कियों के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है जो जीवन में कुछ बनना चाहती है। डा. आभीर ने कहा कि फतेहाबाद जिले की बेटी प्रियंका ने नारी सशक्तिकरण की महान मिसाल कायम करते हुए यह साबित कर दिया है कि नारी किसी भी क्षेत्र में कम नही है।

You cannot copy content of this page