हरियाणा के 2092 प्राइवेट स्कूलों को एक साल के लिए मिली मान्यता

Font Size

चंडीगढ़, 29 जून : हरियाणा के 2092 प्राइवेट स्कूलों को एक साल के लिए मान्यता देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। 
हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों को मान्यता देने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय कमेटी बनाई गई थी। उपायुक्तों के पास कार्य की अधिकता के चलते अब इस कमेटी को पुन: गठित करने की भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि उक्त प्राइवेट स्कूलों को एक साल के लिए दी जा रही मान्यता 31 मार्च 2018 तक मान्य रहेगी। श्री शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के इस फैसले से प्राइवेट स्कूलों को भारी राहत मिली है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page