भाजपा में नये पुराने नहीं बल्कि सभी सम्मानित कार्यकर्ता होते हैं : जिला अध्यक्ष

Font Size

यूनुस अलवी

मेवात:   पार्टी में नया पुराना कोई नहीं होता, जो आदमी पार्टी के लिये काम करे और नितियों को जन-जन तक पहुंचाऐ वहीं पार्टी का वफादार होता है। उपरोक्त विचार मेवात भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने व्यक्त किये। उनहोने कहा कि जिले में कई नए कर्मठ एंव वफादार आदमी भाजपा में शामिल हुऐ हैं जो पार्टी कि नितियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहमं भूमिका निभा रहे हैं। उन्होने कहा कि भाजपा पार्टी की एक आदमी की बपौती नहीं हैं बल्कि ये सभी धर्म और जाति के लोगों की पार्टी है। उन्होने कहा कि जब से मुस्लिम समाज के लोग भाजपा से जुडे हैं  तक से मेवात में एक लाख से अधिक सदस्यों की बढौतरी दर्ज हुई है। उन्होने कहा कि अब से पहले मेवात के लोगों को भाजपा का हव्वा दिखाकर दूर रखा जाता था लेकिन अब मेवात की जनता ने भाजपा को बहुत ही करीब से देखा है।
 
  जिला अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है तथा सबका साथ और सब का विकास में विश्वास रखती है। उनहोने कहा कि मेवात से भले ही एक भी भाजपा का विधायक नहीं बना है उसके बावजूद भी मेवात में करीब 1200 करोड रूपये के विकास कार्य चल रहे हैं या पूरे हो चुके हैं। वहीं मेवात से प्रदेश स्तर के कई चेयरमैन बनाऐ हैं। अब से पहले की पार्टियों ने कार्यकताओं को दबाकर रखा है। भाजपा अपने कार्यकर्ता का पूरा सम्मान करती है। वहीं उनहोने एमडीए के चेयरमेन खुरशीद राजाका, हरियाणा हज कमेठी के सदस्य मोहम्मद हबीब हवन नगर की जमकर तारीफ करते हुऐ कहा कि वे गांव-गांव जाकर पार्टि की नितियों को बता कर लोगों को भाजपा के साथ जोड रहे हैं। उन्होने दावा किया की आने वाले विधान सभा के चुनावों मेवात की तीनों सीटें भाजपा के खाते में होंगी।

You cannot copy content of this page