एच आर डी मंत्री जावड़ेकर ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभाओं को सम्मानित किया

Font Size

राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज में शामिल हुए थे कक्षा 6 – 10 के 1.4 लाख छात्र 

2400 छात्रों को राज्य स्तर पर उत्तीर्ण घोषित किया गया

264 छात्रों को 20 कैंपों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित किया गया

 एच आर डी मंत्री जावड़ेकर ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभाओं को सम्मानित किया 2नई दिल्ली :  केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री  प्रकाश जावड़ेकर ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभाओं (2016-17) को सम्मानित किया। मंत्री  ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया.

उल्लेखनीय है कि विजनन भारती (विभा) तथा  विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन एक स्वायत्त संस्था विज्ञान प्रसार व मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद (एन

 एच आर डी मंत्री जावड़ेकर ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभाओं को सम्मानित किया 3

सीईआरटी) के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभा खोज का आयोजन किया गया था।

परीक्षा में कक्षा 6 – 10 के 1.4 लाख छात्र शामिल हुए थे। इन छात्रों को 29 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के 1472 स्कूलों से चयनित किया गया था। इनमें से 2400 छात्रों को राज्य स्तर पर उत्तीर्ण घोषित किया गया। इन 2400 छात्रों में से 264 छात्रों को 20 कैंपों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित किया गया। इन 264 विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन आईआईटी दिल्ली में हुआ। प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की एक शैक्षणिक समिति ने इन विद्यार्थियों में से 18 छात्रों को राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभाओं के रूप में चयनित किया और इन्हें हिमालयन्स का नाम दिया।

 एच आर डी मंत्री जावड़ेकर ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभाओं को सम्मानित किया 4कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विज्ञान के प्रति छात्र की आत्मीयता विकसित करना तथा विज्ञान को भविष्य के कैरियर के रूप में लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थी विज्ञान मंथन में नामांकन प्राप्त छात्रों के अध्ययन सामग्री के लिए विभा ने दो पुस्तक प्रकाशित किए हैं। पहली पुस्तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी है और दूसरी पुस्तक है विज्ञान में भारतीय  योगदान : परंपरा से आधुनिकता तक।  

 मंत्री  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा 

 एच आर डी मंत्री जावड़ेकर ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिभाओं को सम्मानित किया 5

कि जब तक वे अपने मनोभावों का अनुपालन नहीं करेंगे तब तक वे अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभा, समर्पण, कड़ी मेहनत और अनुशासन का दृढ़ संकल्प सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों के माता-पिता को भी बधाई दी और कहा कि वे अपने बच्चों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करें।

 

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page