आरोपी डाक्टर और सकूनत अस्पताल के संचालक की मांग को लेकर पीडित परिवार पुलिस चौकी पुनहाना पर किया जमकर विरोध प्रदर्शन

Font Size

धोखाधडी से ऑपरेशन कर हजारों रूपये ऐंठने और प्रयाप्त डाक्टर ना होने पर सकूनत अस्पताल के संचालक सहित तीन के खिलाफ दर्ज है धोखाधडी का मामला महिला का गलत ऑरेशन करने से उसके पैशाब की नली में छेद हो गया जिससे वह तीन महिने से बिस्तर पर है

 
 
 

यूनुस अलवी

मेवात: पुन्हाना के दशहरा ग्राउंड में चल रहे सकूनत अस्पताल एंव जच्चा-बच्चा केंद्र एंव सर्जिकल सेंटर के खिलाफ बुधवार को सैंकडों लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने हाथों में लिखित तख्ती ले रखी थी। लोगों की मांग है कि सकूनत अस्पताल के आरोपी डाक्टरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाऐ। अगर रविवार तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो हजारों की संख्या में लोग पुन्हाना रोड जाम कर देगें तथा सकूनत अस्पताल पर विरोध प्रदर्शन करेगें। वहीं पुन्हाना पुलिस चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया की मामले की जांच चल रही है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।

  ग्रामीण नूरूल हसन नेे बताया कि पुन्हाना के दशहरा ग्राउंड में सकूनत नाम से एक अलीशान अस्पताल चल रहा है। इसके संचालक पति-पत्नि के पास कोई डाक्टर की डिग्री नहीं हैं। अस्पताल में कोई बेहोशी का डाक्टर और ओटी टेक्निशिन भी नहीं है इसके बावजूद यहां धडलले से लोगों के ऑपरेशन किये जा रहे हैं। आम लोगों से लूट घर बना रखा है। अस्पताल के संचालकों द्वारा करीब तीन महिने पहले डूडोली गांव की एक महिला का गलत ऑपरेशन कर दिया। जिसकी वजह से पैशाब की नली में छेद हो गया। जबकी महिला पेट के दर्द के लिये भर्ती हुई थी। गलत ऑपेरशन किये जाने की वजह से महिला पिछले तीन महिने से बिस्तर पर पडी है और अपने इलाज पर लाखों रूपये खर्च कर चुकी है। 
 
   पुनहाना पुलिस ने अस्पताल के संचालक सलीम उसकी पत्नि और डाक्टर अनुराग के खिलाफ धोखाखडी और कागजों से छेड-छाड करने सहित करीब आधा दर्जन धाराओं के तहत मामला दर्ज है। मामला दर्ज हुऐ करीब चार दिन बीत गये लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तारी करना तो दूर उनको जांच तक के लिये नहीं बुलाया। जिसकी वजह से पीडित परिवार को बुधवार को गुस्सा फूट पडा। पीडित परिवार के सैंकडों लोगों ने अस्पातल  के संचालक, डाक्टर और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पुन्हाना के पुलिस चौकी प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा। आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिय प्रदर्शनकारियों ने रविवार तक का समय दिया है अगर गिरफ्तारी नहीं हो सकी तो रोड जाम करने की चेतावनी दी है.
 
  पीडित महिला के पति खुरशीद ने बताया कि 16 मार्च को उसकी पत्नी मुबीना के पेट में दर्द हुआ था। जिसका इलाज के लिए वह सकूनत अस्पताल पुन्हाना में ले गया। अस्पताल के संचालक सलीम और सकूनत ने एक अन्य डाक्टर ने मिलकर मुबीना की बच्चेदानी में संक्रमण बताकर आप्रेशन कर दिया। आप्रेशन के बाद से ही मुबीना की हालत खराब है। ऑपरेशन के समय अस्पताल में कोई बेहोशी का डाक्टर और ना ही ओटी टेक्निशिन ना होने की वजह से उनहोने ऑपेरशन में लापरवाही बरती और पत्नि मुबीना के पेशाब की थैली में छेद कर दिया। अस्पताल के संचालक पति सलीम-पत्निं सकूनत और डाक्टर अनुराग ने षडयंत्र रच कर रूपये ऐंठने की चक्कर में मेरी पत्नी की जिंदगी के साथ खिलवाड किया है। 
 

   जब हमने इस बारे में अस्पताल के संचालक सलीम से उनकी प्रतिक्रिया ली तो उन्होने पहले तो बात करते से ही मना कर दिया लेकिन बाद में उन्होने कहा कि उसका अस्पताल से कोई लेना देना नहीं हैं बल्कि उसने अस्पताल को किराये पर देखा है। वहीं सलीम ने मेवात के सिविल सर्जन के सामने दिये ब्यान में अपने आप को अस्पताल का संचालक बताया है। मेवात के सिविल सर्जन ने अपनी जांच में अस्पताल में काफी लापरवाही पाई गई है। सीएमओं ने अपनी रिपोर्ट में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही थी। उसी के आधार पर अदालत ने मामला दर्ज करने के आदेश दिये थे।

You cannot copy content of this page