खिलाडिय़ों को पुरस्कार राशि सीधे बैंक खाते में भेजे जायेंगे

Font Size

खिलाड़ियों को अपने खाते को आधार के साथ लिंक करना होगा 

अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2017 निर्घारित

चण्डीगढ़ :  हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी खिलाडिय़ों को पुरस्कार राशि सीधे खिलाडिय़ों के बैंक खाते में भेजने के आदेश दिए है। इसके लिए सभी खिलाडिय़ों को अपने-अपने बैंक खातों को आधार के साथ लिंक करवाना होगा।
यह जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निर्देशानुसार जिला कुरुक्षेत्र 88 अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को वर्ष 2015-16 की खेल उपलब्धियों के लिए आधार पर प्रदान की गई नकद पुरस्कार की राशि प्राप्त करने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को अपने अपने बैंक खाते को आधार के साथ लिंक करवाना बहुत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को अपने-अपने बैंक खाते आधार के साथ लिंक करवाने के लिए अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2017 निर्घारित की गई है। इस प्रक्रिया के पश्चात ही खिलाड़ी के बैंक खाते में पुरस्कार की सीधी राशि जमा की जाएगी। इन सभी 88 खिलाडिय़ों को सरकार द्वारा भारत केसरी दंगल समारोह पर सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों से अपील की गई है कि सभी खिलाड़ी अपने बैंक खातों को तुरंत आधार के साथ लिंक करवाएं।

You cannot copy content of this page