हरियाणा के 23 एचपीएस अधिकारी बदले गए

Font Size
चंडीगढ़, 7 अप्रैल :  हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 23 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
हथीन के डीएसपी बलबीर सिंह को तिगांव का एसीपी लगाया गया है। समालखा के डीएसपी दलबीर सिंह को असंध का डीएसपी लगाया गया है, वहीं, असंध के डीएसपी विरेन्द्र सिंह को एससीबी में डीएसपी नियुक्त किया गया है। यमुनानगर मुख्यालय के डीएसपी आदर्शदीप सिंह को खरखौदा का डीएसपी लगाया गया है। सीआईडी के डीएसपी प्रमोद कुमार को अंबाला में डीएसपी, ट्रैफिक नियुक्त किया गया है। नूंह के डीएसपी पृथ्वी सिंह को रोहतक का डीएसपी लगाया गया है।
गुरुग्राम की एसीपी, ट्रैफिक ममता खरब को अंबाला का डीएसपी लगाया गया है। अंबाला के डीएसपी पंखुड़ी कुमार को गुरुग्राम में एसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है। मु
 
ख्यमंत्री उडऩदस्ता के डीएसपी धीरज कुमार को पिहोवा का डीएसपी लगाया गया है। पिहोवा के डीएसपी शीतल सिंह को अंबाला छावनी जीआरपी मुख्यालय का डीएसपी नियुक्त किया गया है। पुन्हाना के डीएसपी विनोद कुमार को कनीना का डीएसपी लगाया गया है। कनीना के डीएसपी महेश कुमार को मधुबन एचपीए में डीएसपी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, मधुबन एचपीए के डीएसपी ओम प्रकाश को पुन्हाना का डीएसपी लगाया गया है। एससीबी के डीएसपी अजमेर सिंह को झज्जर का डीएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, एसवीबी के डीएसपी नरेश अहलावत को समालखा का डीएसपी लगाया गया है। गुरुग्राम के एसीपी रणवीर सिंह को गुरुग्राम में एसीपी, अपराध नियुक्त किया गया है। फरीदाबाद में जीआरपी के डीएसपी राजेश फोगाट को करनाल का डीएसपी लगाया गया है।
 
गुरुग्राम के एसीपी महेन्द्र सिंह को फरीदाबाद में जीआरपी का डीएसपी नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम में एसीपी, अपराध संजीव कुमार को नारनौल मुख्यालय का डीएसपी लगाया गया है। नारनौल मुख्यालय के डीएसपी राजेश कुमार को मधुबन में चतुर्थ बटालियन एचएपी का डीएसपी नियुक्त किया गया है। महम के डीएसपी शमशेर सिंह को टोहाना का डीएसपी लगाया गया है और टोहाना के डीएसपी सुभाष चंद को एससीबी में डीएसपी नियुक्त किया गया है। खरखौदा के डीएसपी रविंद्र तोमर को महम का डीएसपी लगाया गया है।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page