दुनिया धोखे कि जिंदगी है, असल जिंदगी आखरत है : मौलाना साद

Font Size

तब्लीगी जल्से का समापन : तीन लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया

बिना दहेज के 57 निकाह जलसे में हुए  

 सभी दूल्हों का निकाह अमीर हजरत मोलाना साद साहब ने पढाया

यूनुस अलवी

दुनिया धोखे कि जिंदगी है, असल जिंदगी आखरत है : मौलाना साद 2मेवात:    मेवात जिला के गांव तिगांव में बुधवार को तब्लीगी जल्से का समापन हो गया . इसमें तीन लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। लाखों लोगों को तब्लीगी जमात के राष्ट्रीय अमीर हजरत मोलाना साद साहब ने इस्लाम धर्म के वसूलों और तरीके को बताया। इस मौके पर मोलाना साद साहब ने कहा कि दुनिया धोखे कि जिंदगी है, असल जिंदगी आखरत है। जो दुनिया के ऐशो आराम में फंस गया समझों वे असल जिंदगी से भटक गया। गुनाह इंसान करता है और इलजाम शैतान पर लगाता है बल्कि इंसान खुद शैतान बनकर रह गया है। उन्होने कहा तब्लीगी जमात में दुनिया कि बाते करने नहीं बल्कि इमान, इल्म, इबादत, खिदमत, अखलाक, नमाज, रोजे और अल्लाह के हुक्म सीखने को निकाना जाता है। नमाज बुराईयों को रोकती है। कोई आदमी बेनमाजी ना रहे। नमाज छोडने का बडा गुनाह है और मुसलमान नमाज छोड दे ऐसा हो नहीं सकता। जिसने नमाज को छोड दिया, उसने दीन को ढहा दिया। हकूमत से नहीं अल्लाह जो चहाता है वहीं होता है। दुनिया के रहनुमाओं से ना मांगें बल्कि अल्लाह से मांगे। कुदरत में वो ताकत है जो बेमोसम बरसात करने पर कादिर है। दूसरों के हक अदा करने वाले बनें और मुसलमान अपने अखलाक सुधारें। इस मौके पर दीन दुनिया में अमन शांति के लिये अमीर मोलाना साद के साथ लाखों लोगों ने दुआ मांगी।
 
 

: बिना दहेज के करीब 57 निकाह जलसे में हुऐ और सभी दूल्हों का निकाह अमीर हजरत मोलाना साद साहब ने पढाया

 
मेवात तब्लीगी जमात के अमीर मास्टर हारून ने बताया कि सुन्नत तरीके से यानि बिना दहेज के 57 निकाह जलसे में कराऐ गये। जिनमें मोलाना हजरत साद साहब ने 35 निकाह बुधवार को और 22 निकाह बृहस्पतिवार को जलसे में पढाऐ। उन्होने बताया कि सभी 57 निकाह इसलामी तरीके से किये गये हैं जिनमें कोई दिखावा नहीं और ना ही किसी प्रकार के दान दहेज का लेना देना होगा। लडकियों के मां-बाप समय देखते हुऐ अपनी बेटियों कि कभी भी रूखसति कर सकते हैं। कई निकहा ऐसे भी हुऐ हैं जिनमें दूल्हन को उसके परिजन खुद ससुराल करके आऐगें। ऐसे निकाहों से दजेह का चलन कम होगा और फिजूल खर्ची भी नहीं हो सकेगी।
 

: करीब सौ राष्ट्रीय और 12 अंतर्राष्ट्रय जमात रवाना हुई

 
इस मौके पर तब्लीगी जमात में राष्ट्रीय स्तर पर सौ से अधिक और विदेश के लिये करीब 12 जमात रवाना की गई। मोलाना साद से सभी जमात के सदस्यों को अपने अमीर कि रहनुमाई में काम करने का आदेश दिया वहीं उन्होने कहा कि मस्जिदें इबादत के लिये बनी हैं जिनमें दुनिया कि बाते ना कि जाऐ बल्कि ज्यादा से ज्यादा समय दीन के सीखने और सिखाने में ही लगाऐं।
 

: करीब तीन लाख से अधिक लोगों ने लिया भाग

 
गांव तिगांव में आयोजित किये गये तब्लीगी जमात जलसे में हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली आदि इलाकों से तीन लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।
 

: कई घंटे तक लगा रहा जाम

 
गांव तिगांव में आने जाने के लिये एक ही सडक होने कि वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पडी। करीब तीन घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर निकल सके। वैसे किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के प्रशासन द्वारा पुलिस और ऐंबूलैंस तैनात कि गई है। 
 

: धार्मिक किताबों के स्टोलों पर थी भीड

 
जलसे में पहुंचे लोगों ने कितानों कि स्टोलों से जमकर धर्मिक किताबें खरीदी। किताब, टोपी, जानमाज आदि के लिये सैकडों स्टॉल लगाई गई थी। स्टॉलों पर कुरान शरीफ, हदीस और उर्दू आदि कि किताबें मौजूद थी।
 

: जलसा में मेवात के राजनेता भी पहुंचे

 
धार्मिक जलसा में उलेमा, मोलवियों के अलावा मेवात तब्लीगी जमात के अमीर मास्टर हारून, जमियते उलेमा हिंद नोर्थ जोन के अध्यक्ष मोलाना याहया करीमी, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, विधायक नसीम अहमद, विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक जलेब खां, मामन खां इंजिनियर, जिला प्रमुख के ससुर भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल, हाजी सहाब खां पटवारी, हाजी सुभान खां, अखतर हुसैन काटपुरी, इब्राहीम इंजिनियर सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद थे।

You cannot copy content of this page