गांव तिगांव में आज होगा तब्लीग-ए-जमाअत का जलसा

Font Size
करीब चार लाख से अधिक लोगों के भाग लेने कि संभावना
तब्लीग-ए-जमाअत के अंतर्राष्ट्रीय अमीर मोलाना हजरत साद करेगें शिर्कत
 
यूनुस अलवी
पुन्हाना: मेवात जिला के गांव तिगांव में बुधवार को होने वाले तब्लीग-ए-जमाअत के जलसे कि तैयारियां अधिक्तर पूरी कर ली गई हैं। जलसे में हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार प्रदेशों के अलावा विदेशों से तब्लीग-ए-जमाअत से जुडे करीब चार लाख लोगों के आने कि संभावनाऐं जताई जा रही है। जलसे को तब्लीग-ए- जमाअत के अंतर्राष्ट्रीय अमीर हजरत मोलाना साद के अलावा बडे-बडे उलेमा भाग ले रहे है। जलसा का आयोजन तब्लीग-ए- जमाअत से जुडे पिनगवां हल्का के करीब दो दर्जन गावों के लोग कर रहे हैं। जलसा के प्रचार और प्रसार के लिये करीब दो सौ तब्लीगी जमात मेवात में पहले से ही काम कर रही हैं। 
 
   तब्लीग-ए-जमाअत मेवात के अमीर मास्टर हजरत हारून साहब ने बताया कि मंगलवार को हजरत साद का राजस्थान में जलसा है। वह और उनके साथी बुधवार कि शाम मेवात जिला के गांव तिगांव पहुचेंगें। हजरत साद शाम को मगरिब कि नमाज के बाद लोगों को दीनी तालीम देंगें उसके बाद 6 अप्रैल को सुबेह से करीब 10 बजे तक लोगों को इस्लाम धर्म के बारे में और पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब कि जीवनी और उनके आदर्शे के बारे में लोगों को अवगत कराऐगें। उसके बाद देश और विदेश में इसलाम धर्म के प्रचार और आपसी भाईचारा कायम करने के लिये करीब दो हजार लोगो कि सौ से अधिक जमाअतों को रवाना करेगें। करीब दस से अधिक जमाअतों को विदेशों मे भेजा जाऐगा। दीन और दुनिया में कामबायी और देश में आपसी भाईचारा कायम रहने के लिये तब्लीग-ए-जमाअत के अंतर्राष्ट्रीय अमीर हजरत मोलाना साद लोगों को करीब एक घंटा दुआ कराऐगें।

You cannot copy content of this page