भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य कानपुर पहुंचे

Font Size

कानपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के कई सदस्य न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 22 सितंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिये रविवार को कानपुर पहुंच गये। उल्लेखनीय है कि यह भारतीय टीम का 500वां टेस्ट होगा। बाकी खिलाड़ी कल तक पहुंचेंगे. इधर न्यूजीलैंड टीम के सदस्य 19 सितंबर को कानपुर पहुचेंगे.

खबर है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने होटल पहुंच कर 500वें टेस्ट मैच का केक काटा। टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा, चेतेश्वर पुजारा और रविन्द्र जडेजा सबसे पहले होटल पहुंचे। उसके बाद होटल पहुंचने वालो में कप्तान कोहली, शिखर धवन, आर अश्विन, उमेश यादव, अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय थे ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page