गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा का 22वां वार्षिक गुरूमत समागम आयोजित

Font Size

गुडग़ांव, 26 मार्च (अशोक): न्यू कॉलोनी स्थित गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा में देर रात्रि 22वां वार्षिक गुरूमत समागम कीर्तन सभा व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाई सतबीर सिंह हजूर रागी, भाई सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, डॉ गुरनाम सिंह, शिरोमणि रागी श्री दरबार साहिब, भाई मनिंद्र सिंह, भाई जगतार सिंह, भाई गुरूकीरत, भाई मनप्रीत सिंह आदि द्वारा सुनाए गए शबद कीर्तन से संगत निहाल हो गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भजनों का आनंद लिया।

 

भाई मनेंद्र सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में अरदास करनी चाहिए। वाहे गुरू की कृपा से मनुष्य को सेवा करने का मौका मिलता है। प्रभु द्वारा ही मनुष्य को सेवा करने का मौका दिया जाता है। मनुष्य को अपने जीवन में अरदास शबद आदि का श्रवण अवश्य करनाचाहिए। कार्यक्रम में अजीत पाल सिंह पसरीचा, सरदार महेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह बिल्लू सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page