टेंट डीलर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला टैक्स कमिश्रर से

Font Size

गुडग़ांव, 25 मार्च : ऑल इंडिया टेंट डीलर्स ऑर्गेनाईजेशन ने गुडग़ांव टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 4 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर एसोसिएशन के सदस्यों ने ऑर्गेनाईजेशन की घोषणा की सराहना करते हुए कहा है कि इससे ऑर्गेनाईजेशन की नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ गुडग़ांव के टेंट डीलर्स को मिल सकेगा। हरियाणा टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अनिल राव ने बताया कि गत दिवस ऑर्गेनाईजेशन की हुई आम सभा में गुडग़ांव टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कमल सलूजा को संयुक्त सचिव, शिवचरण शर्मा को ऑडिटर, दलीप लूथरा को प्रवक्ता तथा रमेश कालरा को कार्यकारिणी के सदस्य के रुप में शामिल किया गया है।

प्रवक्ता दलीप लूथरा ने बताया कि टेंट व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर अनिल राव की अगुवाई में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गत दिवस सर्विस टैक्स कमिश्रर गुडग़ांव से मिला था और उन्हें टेंट व्यवसायियों की समस्याओं से अवगत भी कराया था। टैक्स कमिश्रर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में धर्मवीर गुर्जर, परमानंद कपूर, मेहर सिंह सैनी, राज ठक्कर, विजेंद्र यादव, ओमप्रकाश ठक्कर, अनिल गुप्ता शामिल थे

Table of Contents

You cannot copy content of this page