गांधी से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थल होंगे विकसित : नितीश कुमार

Font Size

सीएम ने पर्यावरण संरक्षण पर काम करने पर दिया बल 

नमामि गंगे परियोजना की शुरुआत, के लिए केंद्र सरकार से पहल करने की मांग 

पूरे देश के स्वतन्त्रता सेनानियों का पटना में होगा जमघट : मुख्य मंत्री करेंगे सम्मानित

बैदेही सिंह

गांधी से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थल होंगे विकसित : नितीश कुमार 2पताही : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह का उद्घाटन करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा की महात्मा गांधी के बिचारो पर चल कर सही मायने में समाज उन्नति के तरफ बढ़ सकता है। अब लोगो को विचार देने की जरूरत है। लोग अपना विचार दे। हमने महात्मा गांधी , लोहिया जी के सपनो को साकार करने का संकल्प लिया है और कर भी रहे है। हमने पूरे  देश के स्वतन्त्रता सेनानियो को जल्द ही पटना में बुला कर सम्मानित करने का कार्यक्रम बनाया है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पर काम करने की जरूरत है। हमारे बिहार में बाढ़ की स्थिति कभी कभी बढ़ जाती है। इस स्थिति से निकलने की जरूरत है। जिसके लिए नमामि गंगे योजना की पहल करे। चंपारण के सभी गांधी के विद्यालयो पुस्तकालयों को विकसित करने का संकल्प सरकार ने लिया है। शराब बन्दी पर हमारे बिहार के लोगो ने जो सहमति दी है उससे हमारे हौसले बुलन्द है। नशा मुक्ति के रूप में 21 जनवरी को हर वर्ष एकगांधी से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थल होंगे विकसित : नितीश कुमार 3 पर्व के रूप में मनाया जाये।

समारोह को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा की बिहार ही नही पूरे देश में शराब बन्द होना चाहिए। हमारे मुख्य मंत्री ने महात्मा गांधी के नशा मुक्ति अभियान को चरितार्थ करके दिखाया है। जो सराहनीय है। इन्होंने विद्यालयो में छात्र छात्राओ के लिए योजनाओ को लागू कर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया है। वह भी एक मिशाल है। गांधी चंपारण में एक सोटा टोपी धोती वालो ने संगठित कर अंग्रेजो को खदेड़ने का काम किया है। आज अब पुनः महात्मा गांधी के विचारो पर चल कर संगठित होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एक महापुरुष है। वह किसी की जागीर नही है। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महात्मा गांधी के प्रपोत्र  तुषार गांधी ने कहा की बापू के साथ कस्तूरबा माता की भी इस आंदोलन में अहम भूमिका रही है। बापू उनके भरोसे कभी कभी आंदोलन को छोड़कर चंपारण से बाहर भी चले जाते थे। जहा माता और उनकी बेटी भी लोगो को शिक्षा और आंदोलन के लिए जागृत करती थी। इसलिए उन्होंने मुख्य मंत्री से कस्तूरबा एवं महात्मा गांधी की भव्य स्मारक बनाने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने मांग मान ली। तथा कहा की यह पूर्व से ही प्रस्तावित है। इस पर सीएम ने आश्वस्त किया कि महात्मा गांधी से जुड़े सभी जगहों को विकसित किया जाना है।

कार्यक्रम का सञ्चालन पूर्व संसद रामजी सिंह ने किया।  इस दौरान जिले के सैकड़ो गांधीवादी समाजसेवी उपस्थित रहे। मौके पर गांधी संग्रहालय के सचिव पूर्व मंत्री ब्रज किशोर सिंह , गांधी विचार मंच के सदस्य डॉ ईशा रमेश, अलोक फाउंडेशन के संस्थापक आलोक कुमार, राय हरिशंकर शर्मा, अजय सिंह, डॉ गजेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, अविनाश कुमार, सुधीर सिंह सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद थे।

You cannot copy content of this page