एस वाई एल के मुद्दे पर 24 को गृह मंत्री से मिलेंगे सीएम मनोहर

Font Size

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हरियाणा भवन में होगी सर्वदलीय बैठक 

चण्डीगढ़ :  सतलुज-युमना लिंक नहर मुद्दे के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 24 मार्च, 2017 को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री  राजनाथ सिंह से मुलाकात करेगा। 

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय का एक पत्र हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  ओम प्रकाश धनखड़, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  कविता जैन, भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष  सुभाष बराला, भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष श्री अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल की नेता  किरण चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेन्द्र सिंह हुड्डा , इंडियन नेशनल लोक दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष  अशोक अरोड़ा, नेता प्रतिपक्ष  अभय सिंह चौटाला, शिरोमणी अकाली दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष  सरनजीत सिंह सोठा, शिरोमणी अकाली दल के विधायक  बलकौर सिंह, बहुजन समाज पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष  नरेश सारन, बहुजन समाज पार्टी के विधायक  टेक चंद शर्मा, स्वतंत्र विधायक  जय प्रकाश और हरियाणा के महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन को भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया है कि सायं 4.00 बजे एसवाईएल मुद्दे पर केन्द्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करने से पहले उसी दिन बाद दोपहर 2.45 बजे यह प्रतिनिधिमंडल हरियाणा भवन, नई दिल्ली में प्रारम्भिक चर्चा भी करेगा। 

You cannot copy content of this page