योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को बांटे मंत्रालय

Font Size

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग

दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग

राजेश अग्रवाल को वित्त मंत्रालय का कार्यभार सौंपा

भाजपा  के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा उर्जा मंत्री होंगे

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. उन्होंने गृह, राजस्व, शहरी और नियुक्ति समेत 37 मंत्रालय को अपने पास रखा है. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग जबकि राज्य के दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है.  यूपी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को कृषि मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया हैं.

सीएम योगी ने मथुरा से विधायक व भाजपा  के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा उर्जा मंत्री होंगे और बरेली कैंट से पांच बार विधायक रहे राजेश अग्रवाल को वित्त मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है.

किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग ? 

1. सूर्य प्रताप शाही, कृषि
2. केशव प्रसाद मौर्य, PWD
3. दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्रालय
4. मोहसिन रजा, अल्पसंख्यक मंत्रालय व आईटी विभाग (अ.प्र)
5. स्वाति सिंह, महिला व बाल कल्याण मंत्रालय
6. चेतन चौहान, खेल मंत्रालय
7. स्वामी प्रसाद मौर्य, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, श्रम एवं सेवा योजना
8. रीता बहुगुणा जोशी, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन मंत्रालय
9. सुरेश खन्ना, संसदीय कार्य, नगर विकास
10. जय प्रकाश, आबकारी विभाग
11. सिद्धार्थनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्रालय
12. आशुतोष टंडन, बेसिक शिक्षा
13. सतीश महाना, औद्योगिक विकास
13. राजेश अग्रवाल, वित्त मंत्रालय
13. दारा सिंह चौहान, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय व उद्यान मंत्रालय
14. धर्मपाल सिंह, सिंचाई मंत्रालय
15. ओम प्रकाश राजभर, पिछड़ा वर्ग मंत्रालय
15. एसपी सिंह बघेल, लघु सिंचाई मंत्रालय
16 सत्यदेव पचौरी, खादी ग्रामोद्योग
17 रमापति शास्त्री, समाज कल्याण, एससी-एसटी मंत्रालय
18. श्रीकांत शर्मा, उर्जा मंत्रालय
19. मुकुट बिहारी वर्मा, सहकारिता मंत्रालय
20. नंद कुमार नंदी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय
उल्लेखनीय है कि गत 20 मार्च को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय योगी आदित्यनाथ के साथ दो उप मुख्यमंत्री और 44 मंत्रियों ने शपथ ली थी . इनमें कैबिनेट मंत्री के रूप में राज्यपाल ने सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, दारा सिंह चौहान, रीता बहुगुणा जोशी, धर्मपाल सिंह ,एस पी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजभर, बृजेश पाठक, लक्ष्मीनारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकान्त शर्मा, राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, सिद्घार्थ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टण्डन तथा नन्द कुमार नन्दी शामिल थे .

इनके अलावा स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री के रूप में अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, डॉक्टर महेंद्र सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, धर्म सिंह सैनी, स्वाति सिंह तथा अनिल राजभर ने स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यमंत्री के रूप में गुलाब देवी, मोहसिन रजा, जयप्रकाश निषाद, अर्चना पाण्डेय, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, रणवेन्द्र प्रताप सिंह, नीलकंठ तिवारी, गिरीश चन्द्र यादव, बलदेव औलख, मन्नू कोरी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह, सुरेश पासी को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी .
योगी मंत्रिमण्डल में मोहसिन रजा के रूप में एक मुस्लिम राज्यमंत्री को भी शामिल किया गया है.

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page