भगवान परशुराम जयंती प्रदेश स्तर पर मनाने के लिए बैठक 26 को

Font Size

गुडग़ांव (अशोक): ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती को प्रदेश स्तर पर मनाने के लिए समाज के विभिन्न संगठनों की आगामी 26 मार्च को बसई रोड स्थित भगवान परशुराम वाटिका में बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज से जुड़ी संस्थाओं के सदस्य भाग लेंगे। संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर सदस्यों को जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।

यह पर्व प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा प्रदेश के अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान के ब्राह्मण बंधू, राजनेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर होगा, जब यह पर्व प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम गुडग़ांव में आयोजित किया जाएगा। भगवान परशुराम जयंती आगामी अप्रैल माह अक्षय तृतीय के दिन आती है, लेकिन 26 मार्च की बैठक में निर्णय किया जाएगा कि यह किस दिन मनाई जाए। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page