दी हरियाणा चैस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न राजू वर्मा प्रधान व नरेश शर्मा एडवोकेट महासचिव बने

Font Size

पुरानी कार्यकारिणी पर जताया भरोसा 

दी हरियाणा चैस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न राजू वर्मा प्रधान व नरेश शर्मा एडवोकेट महासचिव बने 2गुरुग्राम :  राजू वर्मा और  नरेश शर्मा, एडवोकेट को सर्वसम्मति से दी हरियाणा चैस एसोसिएशन का क्रमश: प्रधान और महासचिव चुन लिया गया | आज गुडगाँव सेक्टर -१४ स्थित एक होटल में दी हरियाणा चैस एसोसिएशन की विशेष बैठक में लगभग पुरानी कार्यकारिणी पर भरोसा जताया गया | भारत सरकार से सेवानिवृत डायरेक्टर श्री हरीश गौर मुख्य चुनाव अधिकारी और श्री एस.एस नंदा सहायक चुनाव अधिकारी की देखरेख में नई कार्यकारिणी का चुनाव इस किया गया . 

 

नई कार्यकारिणी में राजू वर्मा – प्रधान,  नरेश शर्मा- महासचिव, सिरसा के  राजीव जैन, रोहतक के  उम्मेद शर्मा, सोनीपत के  अजय गोयल और गुडगाँव के  अनिल कुमार परनामी को उप प्रधान चुना गया | भिवानी के  संजय गोयल को पुनः: कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गयी है |  फरीदाबाद के  देविंदर सिंह सूरी और गुडगाँव के  राजपाल चौहान को संयुक्त सचिव बनाया गया है |

दी हरियाणा चैस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न राजू वर्मा प्रधान व नरेश शर्मा एडवोकेट महासचिव बने 3

सिरसा के  अवनीश   सिंह कालरा एडवोकेट को कानूनी सलाहकार, भिवानी के  प्रदीप गुप्ता,  पानीपत के  गौरव छाबर और रेवाड़ी के  गोविन्द शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है कुरुक्षेत्र के  जगदीश कौशिक और गुडगाँव के  एम् पी गर्ग को संगरक्षक बनाया गया है | आज की मीटिंग में फतेहाबाद से श्री राजीव अहलावत, मेवात से श्री सलामुद्दीन, यमुनानगर से  अनिल तिवारी, पंचकूला से श्री अमित कुमार, झज्जर से  दिनेश कुमार, आदि ने भी भाग लिया | नई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए है |   राजू वर्मा और  नरेश शर्मा ने सर्वसम्मत चुनाव के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया |

Table of Contents

You cannot copy content of this page