कुरूक्षेत्र में मांगेगा राजनैतिक हिस्सेदारी :  रामकिशन सैन

Font Size

कुरुक्षेत्र : सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने डी0 डी0 कालोनी, पीपली कुरूक्षेत्र में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक कर यह फैसला लिया कि 20 सिंतबर 2016 को मोर्चा अति पिछड़े वर्ग की राजनैतिक हिस्सेदारी की मांग रखेगा। यह कार्यकर्ता सम्मेलन सैन धर्मशाला सलारपुर रोड़ कुरूक्षेत्र में 10 बजे होगा। जिसमें राजकुमार छीपा, पूर्व जज राजस्थान, मार्गदर्शक अध्यक्ष एंव संरक्षक मण्डल मुख्य वक्ता होंगे।

इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन, दरियाव सिंह कश्यप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामदिया प्रजापति, मुकेश सोनी, महेन्द्र पांचाल, एडवोकेट राजवीर सिंह कश्यप, एडवोकेट राजेश जांगड़ा, एडवोकेट अनिल सैन, बलवान बैरागी मुख्य अतिथि होंगे। आज की इस मीटिंग में कृष्ण कुमार प्रधान बारबर युनियन, बक्शीश कुमार, अशोक धीमान, महेन्द्र सिंह कश्यप, दलीप सिंह पाल, महेन्द्र जांगड़ा, दीपक कश्यप, सुनील कुमार, रामकिशन रायसन, ओम प्रकाश भोजगी, राजू सैन ज्योतिसर, काला राम, सन्नी सिंह, शैन्की, सतपाल सैन, सोमदत्त, संजीव कुमार, सागर सैन, महेन्द्र पाल सैन, जय भगवान दास नम्बरदार, नरेश कुमार, सुखा राम, सत्यवान, प्रधान रतन सिंह, सुरेश कुमार भोजगी आदि सम्मिलित रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page