मेवात सामूहिक बलात्कार मामले में महिला आयोग सख्त

Font Size

नई दिल्ली : हरियाणा  प्रदेश के मेवात में सामूहिक बलात्कार की शिकार एक पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। बताया जाता है कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उससे गौमांस खाने के बारे में पूछा था।

आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने कहा है कि कुछ सप्ताह पहले सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी तो हमने उसकी जांच की थी। उस समय कुछ और बात बताई गई थी। अब ऐसा लगता है कि उन्होंनेअपना बयान बदल दिया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज हुई है और जांच जारी है।  इसलिए इसमें हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते। हमने पुलिस और जिला मजिस्ट्रेट को प़त्र लिखकर इन संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page