निरंकारी भक्तों ने सेक्टर 31 में चलाया सफाई अभियान

Font Size

 निरंकारी भक्तों ने सेक्टर 31 में चलाया सफाई अभियान 2गुरुग्राम : संत निरंकारी मडंल द्वारा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में आज गुरुग्राम में सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान गुरुग्राम के सेक्टर 31 व आसपास के क्षेत्र में प्रात 6 बजे से चला। इस सफाई अभियान में सैकड़ों भक्त और सेवादल के पुरुष व महिलाओं ने बढ-चढ़ कर भाग लिया।

गुरुग्राम ब्रांच के संयोजक एमसी नागपाल ने बताया कि निरंकारी माता सविंदर हरदेव जी महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के जन कल्याण व लोकहित कार्यों को किया जाता है। उन्होंने कहा कि निनिरंकारी भक्तों ने सेक्टर 31 में चलाया सफाई अभियान 3रंकारी भक्तों द्वारा निस्वार्थ सेवा के कार्यों एवं समाज कल्याण के दायित्वों का निर्वाह किया जाता है। उनके द्वारा व्यवहारिक रूप से सेवा करके समाज कल्याण के लिए मानव जीवन में एक दुसरे का सहयोग किया जाता है। निरंकारी भक्त प्रभु भक्ति करके अपने मन को साफ रखते हैं तथा इस तरह की निष्काम सेवा करके, अपने आसपास को साफ रखकर तन को स्वस्थ रखते हैं।

उन्होंने बताया कि इस सफाई अभियान में गुरुग्राम के सेक्टर 31 और आसपास की गलियों की सफाई की गई। सैकड़ों निरंकारी भक्तों ने यहाँ के पार्क, आवागमन के मार्गों आदि सभी क्षेत्रों में सफाई की। महिलाओं ने भी सफाई में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

निरंकारी भक्तों ने सेक्टर 31 में चलाया सफाई अभियान 4उन्होंने बताया कि इस सफाई के दौरान एकत्र किये गए कूड़े को दर्जनों गाड़ियों और ट्रेक्टर-ट्रालीयों द्वारा नगर निगम के कूड़ा स्थल तक पहुचाया गया।

निरंकारी मिशन द्वारा चलाये गए इस सफाई अभियान में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए निरंकारी सेवादल के सदस्य वर्दी में थे। अभियान के दौरान सभी ने अपने-अपने योगदान दिए।  

 

 

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page