हिमांशु गोयल प्रदेश अध्यक्ष व अक्षत कसेरा महासचिव नियुक्त
चंडीगढ़ : अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने आज तत्काल प्रभाव से संगठन की युवा इकाई को भंग कर उसका पुर्नगठन करते हुए हिमांशु गोयल पंचकूला को युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये जानकारी देते हुए समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि समाज के संविधान के अनुसार, युवा इकाई का दो वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब नई युवा इकाई का पुर्नगठन करते हुए हिमांशु गोयल पंचकूला को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ पंकज कसेरा भिवानी व रवि गर्ग नारनौल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. अजय गोयल फरीदाबाद, नमन केडिया सिरसा, पुनीत बंसल फतेहाबाद को उपप्रधान बनाया गया है। इसी कड़ी में अक्षत कसेरा सिरसा को महासचिव, उत्कर्स गर्ग फरीदाबाद, आकाश चाचाण सिरसा व शुभम गोयल चरखी दादरी को सचिव, नरेश गर्ग फतेहपुर बिल्लौच व नीतेश अग्रवाल रेवाड़ी को प्रवक्ता तथा वेदप्रकाश गर्ग कैथल, हिमांशु गोयल कैथल, तरूण अग्रवाल साहा, दीपांशु बंसल पंचकूला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
राजेश सिंगला ने बताया कि प्रदेश इकाई के अलावा युवा इकाई के 10 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है जिनमें कर्ण गोयल को फरीदाबाद, वरूण सिंगला को भिवानी, ललित बंसल को सिरसा, अंकुश गुप्ता को गुरूग्राम, प्रतीक बंसल को पानीपत, शुभम लोहिया को सोनीपत, मोहित गर्ग को फतेहाबाद, कमल जैन को रोहतक, विकास अग्रवाल को झज्जर तथा श्रीकांत बंसल को कुरूक्षेत्र, संदीप गोयल को चरखी दादरी का जिलाध्यक्ष व अरूण गर्ग को चरखी दादरी का महासचिव नियुक्त किया गया है।
युवा इकाई के पुर्नगठन के पश्चात महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंशा से आगामी सामाजिक गतिविधियों और समाज के विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ही ये नियुक्तियां की गई है। उन्होंने बताया कि नए पदाधिकारियों के चयन में समाज की प्रमुख प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा जाएगा, जिनमें नेतृत्व कौशल, राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रियता और समाज के विभिन्न मुद्दों के प्रति जागरूकता शामिल है। उन्होंने कहा कि युवा इकाई ने पिछले दो वर्षों में समाज की प्रगति में अहम योगदान दिया है। हम उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते है कि नवगठित युवा इकाई और अधिक उत्साह और समर्पण के साथ समाज के विकास के लिए काम करेगी। राजेश सिंगला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का उद्देश्य समाज के युवाओं को एकजुट करना और उन्हें समाज के विकास में सक्रिय रूप से भागीदार बनाना है।
नवगठित युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गोयल ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल व पवन अग्रवाल, महासचिव राजेश सिंगला व बलराम गुप्ता सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा व मेहनत के साथ निर्वहन किया जाएगा। प्रदेश पदाधिकारियों को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही जिला व विधानसभा इकाईयों का गठन कर युवा इकाई का मजबूत संगठन तैयार करेंगे। हिमांशु गोयल ने कहा कि युवा शक्ति समाज का भविष्य है, और हम सभी मिलकर एक सशक्त टीम बनाने की दिशा में काम करेंगे।
