सिलोखरा में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Font Size

कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भारी संख्या में महिला श्रद्धालु हुईं शामिल

भागवत कथा सुनने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है: डॉ मुकेश शर्मा

गुरुग्राम: सिलोखरा गांव के समस्त नागरिकों के सहयोग से मोती बिहार सिलोखरा स्थित पंडित बदलू राम धर्मशाला, राधा कृष्ण मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था, भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा सिलोखरा, मोती बिहार, साउथ सिटी होते हुए सिलोखरा राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंची जहां पूजन किया गया।

प्रमुख समाजसेवी एवं अधिवक्ता डॉ मुकेश शर्मा ने बताया कि सिलोखरा के साथ पूरे गुरुग्राम के नागरिकों के सुख और शांति के लिए 30 जुलाई से 5 अगस्त तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा वृंदावन धाम वाले कथा व्यास आचार्य कौशल किशोर के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 6 अगस्त को हवन, आहुति, प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

डॉ मुकेश शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश में जीवन के सत्य का दर्शन कराया है, इसलिए भागवत कथा के श्रवण से सन्मार्ग की प्राप्ति होती है। धर्म का प्रवाह होता है और अधर्म का नाश होता है, इसलिए सिलोखरा के साथ आसपास के क्षेत्र के सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर श्रीमद् भागवत कथा सुनकर पुण्य का भागी बनें।

Table of Contents

You cannot copy content of this page