Font Size
जुरहरा, जिला डीग रेखचन्द्र भारद्वाज: कस्बे में बुधवार को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता व बीजेपी नेता विनोद मानवी के द्वारा महल चौक पर एक कार्यक्रम आयोजित कर 22 फरवरी 2025 को जुरहरा से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल हुए जुरहरा कस्बे के 52 यात्रियों को रामलला की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया गया।
इस अवसर पर महाकुंभ की यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं के द्वारा भजन-कीर्तन भी किया गया। इस मौके पर अर्जुन सिंह मानवी, रोशनलाल सैनी, कैलाश जैन, विनोद मानवी, टीकम सैनी, लालाराम सैनी व रामवीर गुर्जर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

