-समाजसेवी कश्मीर सिंह को मनोनित किया गया चेयरमैन
गुरुग्राम। समाज सेवा में सदैव समर्पित रहने वाले समाजसेवी कश्मीर सिंह को स्वास्तिक फाउंउेशन के नए चेयरमैन के रूप में मनोनित किया गया। इनके अलावा अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। सभी पदाधिकारियों को मां शीतला मंदिर की चुनरी व फूलमालाएं से सम्मान किया गया।
रविवार को स्वास्तिक फाउंडेशन का सभी सदस्यों की बैठक करके मनोनित किया गया। चैयरमेन के लिए समाजसेवी कश्मीर सिंह, स्व. चेयरमैन लखन अरोड़ा के पुत्र हर्षित अरोड़ा को सचिव, मनोज तंवर को सह चेयरमैन, मनीष वर्मा को उपाध्यक्ष, यश सैनी को सह-प्रचार सचिव चुना गया। सभी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। चैयरमेन कश्मीर सिंह ने अपने चयन के लिए समस्त सदस्यों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि समाजसेवा के लिए गठित होने की संस्थाओं का काम समाजसेवा ही होना चाहिए। उन्हें खुशी है कि इस उद्देश्य को स्वास्तिक फाउंडेशन भली-भांति पूरा करती है। वे संस्था के चैयरमेंन के रूप में अपनी सेवाएं समाजहित में देते हुए संस्था को आगे लेकर जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक बनवारी लाल सैनी, सुमेर सिंह तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय अत्री, सलाहकार हितेश सैनी, उपाध्यक्ष रेखा सैनी, कोषाध्यक्ष शिव मोर्या, कार्यकारिणी सदस्य दीपेंद्र प्रताप, मनोज सरहोल, प्रदीप सरहोल, मन्नु सरहोल, पंकज सचदेवा, हरपाल, मोहित मूत्रेजा संरक्षक स्वास्तिक रसोई, नीलम आदि मौजूद रहे।
संस्थापक अध्यक्ष राज सैनी बिसरवाल व संस्थापक महासचिव राजेश सैनी के मुताबिक पूर्व में सभी पदाधिकारी की सूची में कोई बदलाव नहीं है। स्वास्तिक रसोई और स्वास्तिक रक्तदान सेवा के पदाधिकारी/कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने चुने गए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था को आगे बढ़ाने के मकसद से ही हम सब एक परिवार के सदस्य की तरह काम कर रहे हैं। भविष्य में भी हमारा यह स्वास्तिक फाउंडेशन परिवार समाज सेवा क कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।