राष्ट्रपति द्रौपद मुर्मु 25 से 26 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ की यात्रा पर रहेंगी

Font Size

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपद मुर्मु 25 से 26 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ की यात्रा पर रहेंगी।

राष्ट्रपति 25 अक्टूबर को एम्स, रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। श्रीमती मुर्मु एनआईटी, रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी और नया रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति 26 अक्टूबर को आईआईटी, भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। श्रीमती मुर्मु रायपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक स्वास्थ्य विग्यान और आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के तीसरे दीक्षांत समारोह में भी सम्मिलित होंगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page