भाजपा ने हरियाणा में सदस्यता अभियान के लिए 6 सदस्यीय “सदस्यता अभियान- प्रदेश टोली” का गठन किया

Font Size

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा प्रदेश में पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया है. प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली चुनावी जीत को पार्टी नेतृत्व समय रहते भुनाना चाहता है. इसलिए वर्तमान अनुकूल माहौल में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता के लिए प्रेरित करने और उन्हें पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। समझा जाता है कि पार्टी नेतृत्व भाजपा को हरियाणा प्रदेश में समय रहते अधिकतम विस्तार देने की जुगत में है. सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग के लिए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडोली ने 6 सदस्यीय “सदस्यता अभियान- प्रदेश टोली” का गठन किया है .

भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व हरियाणा में विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत और तीसरी बार लगातार बहुमत की सरकार बनाने में सफल होने के बाद प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का अभियान चलाने में जुट गया है। पार्टी ने प्रदेश में सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया है.  पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने इस अभियान को संचालित करने के लिए प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान टोली का गठन किया .

प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान टोली में 6 सदस्य नियुक्त किए गए हैं . इसके प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवोकेट होंगे जबकि सदस्य के रूप में संदीप जोशी, अशोक गुर्जर, वरुण चौहान, गोपाल शर्मा और मीना परमार शामिल किए गए हैं. इस आशय का पत्र भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया की ओर से जारी किया गया है।

भाजपा ने हरियाणा में सदस्यता अभियान के लिए 6 सदस्यीय "सदस्यता अभियान- प्रदेश टोली" का गठन किया 2

Leave a Reply

You cannot copy content of this page