महान स्वतंत्रता सैनानी थे रणवीर सिंह हुड्डा : जितेंद्र भारद्वाज

Font Size

गुडग़ांव : स्वतंत्रता सेनानी चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की  पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता जितेन्द्र कुमार भारद्वाज ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें एक महान देशभक्त व स्वतंत्रतासेनानी बताया। उन्होंने कहा कि चौ. रणबीर सिंह हुड्डा किसानों एवं मजदूरों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने हमेशा गांधी जी के अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए किसानों व मजदूरोंके हित में कार्य किए।

श्री भारद्वाज ने कहा कि चौ. रणबीर सिंह हुड्डा ने देश के विभिन्नमहान स्वतंत्रता सैनानी थे रणवीर सिंह हुड्डा : जितेंद्र भारद्वाज 2 सदनों में विभिन्न पदों पर रहते हुए हमेशा किसानों, मजदूरों व आम लोगों के हितों को अहमियत दी औरसभी वर्गो एवं बिरादरियों के उत्थान के लिए कार्य किए। जिसके चलते उन्होंने हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में किसानों व मजदूरों के मसीहा के रूप में अपनी एक अलगपहचान बनाई। आज भी देश के विभिन्न प्रदेशों के किसान उन्हें किसान नेता के रूप में याद करते है।

उल्लेखनीय है कि चौ. रणबीर सिंह हुड्डा ने अपने सामाजिक जीवन में हमेशा अपनी धर्म निरपेक्षता व सदभाव की भावना का परिचय दिया। वे 19 दिसंबर, 1947 को राष्ट्रपितामहात्मा गांधी के साथ मेवात के गांव घासेड़ा आए और यहां से पलायन कर रहे लाखों मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों को पाकिस्तान जाने से रोका। इससे पता चलता है कि वेधर्मनिरपेक्ष सोच वाले व्यक्ति थे। इतना ही नहीं उन्होंने महात्मा गांधी व स्वाधीनता संग्राम के अनेक राष्ट्रीय नेताओं के साथ मिलकर स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों के विरूद्धआंदोलनों में बढ-चढकर भाग लिया। वे अपने देश को आजाद कराने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। भाखड़ा डैम बनवाने में रणवीर सिंह हुड्डा का अहम योगदान रहा। गौरतलब है कि चौ. रणबीर सिंह हुड्डा एक महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ एक सच्चे गांधीवादी व दूरदर्शी नेता भी थे।

श्री भारद्वाज ने कहा कि चौ. रणबीर सिंह हुड्डा ने विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए एक ऐसा इतिहास रचा था, जो हिन्दुस्तान में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंनेसविधान सभा, राज्य सभा, लोकसभा व विधानसभा सहित विभिन्न सात सदनों के सम्मानित सदस्य के रूप में सदैव गरीबों, मजदूरों व किसानों सहित सभी वर्गों के लोगों केहितों की बात उठाई और उन पर अमल कराया। अपनी इस प्रवृति के कारण वे सदैव लोगों में एक जनप्रिय नेता के रूप में प्रसिद्ध रहे।

उन्होंने कहा कि चौ. रणबीर सिंह हुड्डा के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके पुत्र व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भुपेन्द्र सिंह हुड्डा भी राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा मेंभी अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहे है। इतना ही नहीं उनके पोत्र दीपेन्द्र सिंह हुड्डा भी राजनीति के क्षेत्र में अपना मुकाम बनाए हुए है और प्रदेश के एक मिलनसार सांसद केरूप में लोकप्रिय है। 

   

You cannot copy content of this page