समालखा में आज से कल्याण आश्रम का कार्यकर्ता सम्मेलन

Font Size

समालखा : अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन समवेत-2024 का भव्य शुभारम्भ 20 सितम्बर को हरियाणा के समालखा में होगा। प्रति तीन वर्ष में होने वाले इस सम्मेलन में देश भर से 2000 से अधिक प्रतिनिधि सहभागी होंगे। यह हरियाणा के लिए गौरव है कि केरल से हिमाचल और गुजरात से अरूणाचल तक और अण्डमान से भी जनजाति क्षेत्र के महिला-पुरूष पधारे है।

20 सितम्बर को प्रातः सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात के प्रसिद्ध कथाकार पूज्य रमेषभाई ओझा के शुभ हाथों होने वाला है। इस सम्मेलन में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया है जिसमें कार्यकर्ता देश भर में होनेवाले कार्यक्रमों का वृत्तकथन करेंगे और कई महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों द्वारा मार्गदर्षन प्राप्त होगा।

21 सितम्बर को सायं 6-30 बजे परम्परागत पूजा पद्धतियों का निदर्षन होगा जिसमें 80 जनजातियां सहभगी होगी। इस भव्य समारोह का षुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के करकमलों से होगा। इस निमित्त उनके द्वारा एक संदेष भी प्राप्त होगा। 22 सितम्बर को इस सम्मेलन के समापन में कार्यकर्ताओं को आदरणीय मोहन जी भागवत का मार्गदर्षन प्राप्त होगा।
इस वर्ष रानी दुर्गावती के 500वीं जन्म जयंति है इस निमित्त एक पुस्तक विमोचित हो रही है। इस सम्मेलन स्थल में पुस्तक एवं विभिन्न वस्तुओं की बिक्री हेतु स्टॉल होंगे।

सम्मेलन स्थल पर एक भव्य प्रदर्षनी का आयेाजन किया है। आज 19 सितम्बर को सम्मेलन स्थल पर वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह की उपस्थिति में तथा हरियाणा के अध्यक्ष राम बाबू के शुभहाथों प्रदर्षनी का उद्घाटन हुआ जिसमें कल्याण आश्रम के सात दशकों की यात्रा का उल्लेख हुआ है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page