राजनीतिक दलों को जारी किए जाएंगे रंगीन पास : डीसी

Font Size

गुरुग्राम, 11 सितंबर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान स्टार कैंपेनर, पार्टी ऑफिस बेरियर, प्रचार वाहनों को रंगीन पास जारी किए जाएंगे।

डीसी ने बताया कि राजनीतिक चुनाव प्रचार में लगे वाहनों की आसानी से पहचान करने के लिए उनको अलग-अलग रंग के पास दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजनीतिक पार्टी के स्टार कैंपेनर व पार्टी ऑफिस बेरियर के लिए लाल, प्रचार सामग्री वाहन को हरा तथा प्रचार वाहन के लिए पीले रंग का पास जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से ये पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की हिदायतों की पालना करने के निर्देश दिए हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page