हरियाणा के लिए भाजपा की पहली सूची जारी : सीएम सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव , गुडगाँव से मुकेश शर्मा को टिकट

Font Size

सुभाष चौधरी /The Public World 

गुरुग्राम : भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा 2024 आम चुनाव के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है . काफी जद्दोजहद के बाद जारी इस प्रथम सूची में पहला नाम प्रदेश की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का है जो लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। खास बात यह है कि सभी आशंकाओं को धता बताते हुए अंबाला कैंट से पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को एक बार फिर पार्टी ने मैदान में उतारा है जबकि पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला शहर से असीम गोयल , मुलाना से संतोष सारवान और जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। सबसे दिलचस्प खबर यह है कि प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र गुरुग्राम 77  से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपने वर्तमान विधायक सुधीर सिंगला का टिकट काटते हुए मुकेश शर्मा को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। भाजपा ने इससे पूर्व वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में भी यहाँ से तत्कालीन भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल का टिकट काटते हुए सुधीर सिंगला को मैदान में उतारा था . पार्टी ने कई मंत्री व पूर्व मंत्री को तिक्त दिया है जबकि कुछ के टिकट काटे भी गए है.

इसके साथ ही इस सूची में साढोरा अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व विधानसभा क्षेत्र से बलवंत सिंह, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, रादौर से श्याम सिंह राणा, शाहाबाद से सुभाष कलसाना ,थानेसर से सुभाष सुधा, पेहुआ से सरदार कमलजीत सिंह अजराणा, गुहला सुरक्षित सीट से कुलवंत बाजीगर, कलायत से कमलेश ढांडा, कैथल से लीलाराम गुर्जर, नीलोखेड़ी सुरक्षित सीट से भगवान दास कबीर पंथी और इंद्री विधानसभा क्षेत्र से रामकुमार कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है।

करनाल विधानसभा क्षेत्र से जगमोहन आनंद को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है जबकि घरौंडा सीट से हरविंदर कल्याण, पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा, पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज , इसराना अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट से कृष्ण लाल पवार, समालखा से मनमोहन भडाना , खरखोदा सुरक्षित सीट से पवन खरखोदा, सोनीपत से निखिल मदन ,गोहाना से डॉक्टर अरविंद शर्मा , सफीदों से रामकुमार गौतम, जींद से डॉक्टर कृष्ण लाल मिढा, उचाना कला से देवेंद्र अत्री, टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली, फतेहाबाद से दुदाराम विश्नोई, रतिया अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट से सुनीता दुग्गल, कलावाली सुरक्षित सीट से राजेंद्र देसूजोधा, रनिया से शीशपाल कंबोज, आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भव्य बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाने का फरमान जारी किया है।

उकलाना अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट से अनूप धानक, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु , हंसी से विनोद भयाना , बरवाला से रणबीर गंगवा, हिसार से डॉक्टर कमल गुप्ता , नलवा से रणधीर पनिहार, लोहारू से जेपी दलाल, बधरा से उम्मीद पातुवास , दादरी से सुनील सांगवान, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, तोशाम से श्रुति चौधरी, बवानी खेड़ा अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट से कपूर वाल्मीकि और मेहम विधानसभा क्षेत्र से दीपक हुड्डा को मैदान में उतारा गया है।

भाजपा ने गढ़ी सांपला किलोई जैसे महत्वपूर्ण सीट से मंजू हुड्डा को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है जबकि कलानौर अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट से रेनू डाबला, बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक, बादली से ओमप्रकाश धनखड़, झज्जर सुरक्षित सीट से कप्तान बिरधाना , बेरी से संजय कबलाना, अटेली से कुमारी आरती सिंह राव , नांगल चौधरी से डॉक्टर अभय सिंह यादव, कोसली से अनिल दहिना, रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव, बादशाहपुर सीट से पूर्व मंत्री राव नरवीर सिंह और गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से मुकेश शर्मा जो मुकेश पहलवान के नाम से भी जाने जाते हैं को टिकट दिया है।

 

सोहना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने वर्तमान मंत्री संजय सिंह का पत्ता काटते हुए पूर्व विधायक तेजपाल तंवर को एक बार फिर टिकट दिया है जबकि पलवल से गौरव गौतम, पृथला सीट से टेकचंद शर्मा, बल्लभगढ़ से वर्तमान में मंत्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद से पूर्व मंत्री विपुल गोयल और तिगांव से राजेश नागर को भाजपा ने मैदान में उतारा है।

हरियाणा के लिए भाजपा की पहली सूची जारी : सीएम सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव , गुडगाँव से मुकेश शर्मा को टिकट 2

 

हरियाणा के लिए भाजपा की पहली सूची जारी : सीएम सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव , गुडगाँव से मुकेश शर्मा को टिकट 3

हरियाणा के लिए भाजपा की पहली सूची जारी : सीएम सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव , गुडगाँव से मुकेश शर्मा को टिकट 4

हरियाणा के लिए भाजपा की पहली सूची जारी : सीएम सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव , गुडगाँव से मुकेश शर्मा को टिकट 5

हरियाणा के लिए भाजपा की पहली सूची जारी : सीएम सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव , गुडगाँव से मुकेश शर्मा को टिकट 6

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page