वार्ड कमेटी व आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर निगम टीम ने किया पौधारोपण

Font Size

गुरुग्राम, 30 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण तथा शहर में हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके तहत निवर्तमान पार्षदों की वार्ड कमेटी, आरडब्ल्यूए व गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में पौधारोपण जारी है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम गुरुग्राम की बागवानी शाखा टीम ने झाड़सा बांध पर वार्ड कमेटी व आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इसके तहत झाड़सा बांध पर 800 झाड़ीनुमा तथा 150 बड़े पेड लगाए गए। इसके अलावा, साऊथ सिटी-2 में 200 पौधे लगाए गए। इस मौके पर निवर्तमान निगम पार्षद अश्वनी शर्मा, सेक्टर-15 पार्ट-1 आरडब्ल्यूए प्रधान अंशुल माहेश्वरी, रमेश वशिष्ठ, आरडब्ल्यू प्रधान सुधीर सहरावत, नगर निगम की बागवानी शाखा के सहायक अभियंता यतेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page