आई.टी.आई गुरूग्राम में अपरेंटिस व प्लेसमेंट के लिए रोजगार मेले का आयोजन आज

Font Size

-मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 4 कंपनियां 373 छात्रों का करेंगी चयन

गुरुग्राम, 29 जुलाई। राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरूग्राम व मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा आज मंगलवार 30 जुलाई को अपरेंटिस व प्लेसमेंट के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में भाग ले रही विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां अपनी जरूरतों व नियमों के हिसाब से आईटीआई पास छात्रों का चयन करेगी।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरूग्राम के प्राचार्य जयदीप सिंह कादियान ने बताया कि कौशल विकास एवं औधोगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निदेशक द्वारा जारी निर्देशानुसार 30 जुलाई को आईटीआई गुरूग्राम के प्रांगण में अप्रेंटिस व प्लेसमेंट हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा निवासी कोई भी 10वीं, 12 वीं, ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट व आईटीआई पास विद्यार्थी भाग ले सकता है। मेले में 4 कंपनी भाग ले रही हैं। जो अपने नियम व शर्तों के हिसाब से 373 विद्यार्थियों का चयन करेंगी।

कादियान ने कहा की मेले में भाग लेने के इच्छुक किसी भी प्रतिभागी को इस विषय से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो संस्थान में आकर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिन छात्र छात्राओं ने अभी तक अपने एनएसी व पीएनएसी प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किए हैं वे किसी भी कार्यदिवस पर संस्थान के शिक्षुता शाखा से प्राप्त कर सकते हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page