स्पोर्टस स्कूल, राई में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 9 से 11 फरवरी

Font Size

चंडीगढ़ :  हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री  अनिल विज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के शहीदी दिवस पर 9 से 11 फरवरी, 2017 तक स्पोर्टस स्कूल, राई में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, इसमें विजेता टीम को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। 

श्री विज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न भागों से कबड्डी की टीमें भाग लेंगी, जिनमें दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 मार्च, 2017 को अम्बाला में राष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हर वर्ष राजगुरु, भगत सिंह और सुखदेव के शहीदी दिवस पर आयोजित किया जाता है। गत वर्ष इसका आयोजन गुरुग्राम में किया गया था। इन खेलों में प्रदेश में परम्परागत खेलों को बढ़ावा मिलता है। 

Table of Contents

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page