ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे जीयू के छात्र

Font Size

गुरुग्राम विवि में दिखाया जाएगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

गुरुग्राम, 22 अगस्त। चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरने के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने व देश को गौरान्वित करने वाली इस उपलब्धि से युवा शक्ति के मन मे देश के प्रति गर्व और एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार 23 अगस्त शाम 5:15 से 6:15 बजे के बीच गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

गुरुग्राम विवि.के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि जीवन में यदि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण का भाव प्रबल है तो कोई भी लक्ष्य असाध्य नही होता। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में इसी भाव को जागृत करने के लिए चंद्रयान -3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस दौरान विवि. में सभी शिक्षक भी शामिल होंगे।

 

उन्होंने कहा कि कल देश के लिए बहुत बड़ा दिन है और खासकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के लिए , भारत का मून मिशन कल बहुत खास स्टेज पर पहुंचेगा। भारत के चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरना एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा साथ ही हमारे युवाओं के मन में एक जुनून भी पैदा करेगा । यह गर्व की भावना पैदा करता है क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के कौशल का जश्न मनाते हैं। बता दें इसरो का चांद मिशन चंद्रयान-3 इतिहास रचने के करीब है। भारत सहित दुनिया भर की नजरें चंद्रयान-3 पर टिकी है

Table of Contents

You cannot copy content of this page