न्यायमूर्ति राज राहुल गर्ग बनीं राज्य दाखिला एवं फीस कमेटी की अध्यक्ष

Font Size

चंडीगढ़:  हरियाणा सरकार ने राज्य में निजी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले एवं फीस को विनियमित करने के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त)  राज राहुल गर्ग की अध्यक्षता में राज्य दाखिला एवं फीस कमेटी गठित की है।

 

तकनीकी शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि  सुमन कुमार अग्रवाल, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार पुंडीर एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सुरेश कुमार इसके सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त, तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक इस कमेटी के पदेन सदस्य सचिव होंगे।

 

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष एवं सदस्यों, पदेन सदस्य को छोडक़र, का कार्यकाल तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु होने, जो भी पहले हो, तक होगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page